spot_img
spot_img
spot_img

15 दिन बाद वर्ल्ड कप शुरू, 10 में से सात टीमों का ऐलान… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : वनडे वर्ल्ड कप की पूरी तैयारी कर ली गई। भारत में 15 दिन बाद वनडे विश्व कप की शुरुआत होगी। टूर्नामेंट के 13वें संस्करण की शुरुआत पांच अक्तूबर को होगी। फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जायेगा। वर्लड कप में इस बार 10 टीमें हिस्सा लेंगी। मेजबान भारत के साथ-साथ पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड का खेलना तय है। इनमें से सात देशों ने टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है।

एशिया कप में हार से परेशान पाकिस्तान

1992 की विजेता पाकिस्तान ने अब तक टीम का ऐलान नहीं किया है। एशिया कप में हार के बाद PCB में तहलका मचा हुआ है। बाबर आजम की कप्तानी में टीम सुपर-4 में एशिया कप में बाहर हो गई थी। पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह को चोट लग गई और उनका वर्ल्ड कप में खेलना तय नहीं है। वहीं हारिस रऊफ की चोट ने भी टीम की चिंता बढ़ा दी है। इसके अतिरिक्त 1996 में वर्ल्ड कप जीतने वाली श्रीलंका ने भी अपने टीम का ऐलान नहीं किया है। बांग्लादेश भी फिलहाल टीम की घोषणा नहीं की है। श्रीलंकाई टीम अपने कई खिलाड़ियों के चोट से परेशान है। वहीं, बांग्लादेश में पिछले दिनों कप्तान तमीम इकबाल के संन्यास लेने और फिर वापसी से अजीबोगरीब माहौल बना हुआ है। कभी शाकिब अल हसन कप्तानी करते नजर आते हैं तो कभी लिटन दास पर दांव खेला जा रहा है।

भारत

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल एवं सूर्यकुमार यादव।

दक्षिण अफ्रीका

तेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएट्जी, मार्को यानसेन, हेनरिच क्लासेन, क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, सिसंडा मगाला, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एंगिडी, केशव महाराज, एनरिच नोर्त्जे, कगिसो रबाडा, रसी वान डर डुसेन एवं तबरेज शम्सी।

अफगानिस्तान

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, रियाज हसन, नजीबुल्लाह जादरान, रहमत शाह, मोहम्मद नबी, अजमतुल्ला उमरजई, इकराम अलीखिल, राशिद खान,  नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, अब्दुल रहमान, नवीन उल हक एवं फजलहक फारूकी।

ऑस्ट्रेलिया

पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, जोश इंग्लिस, सीन एबॉट, एलेक्स कैरी,  कैमरून ग्रीन, एश्टन एगर, जोश हेजलवुड,  मिचेल मार्श, ट्रैविस हेड, ग्लेन मैक्सवेल, डेविड वार्नर, एडम जम्पा, मिचेल स्टार्क एवं मार्कस स्टोइनिस।

इंग्लैंड

जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, गस एटकिंसन, लियम लिविंगस्टोन, सम करन, डेविड मलान, जो रूट, आदिल राशिद, बेन स्टोक्स, डेविड विली, रीस टॉपले, क्रिस वोक्स एवं मार्क वुड।

नीदरलैंड 

स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान),  विक्रम सिंह, तेजा निदामानुरु, मैक्स ओडाड, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, बास डी लीडे, पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन,  लोगान वान बीक, आर्यन दत्त, रूलोफ वैन डेर मेरवे, साकिब जुल्फिकार, वेस्ले बर्रेसी, शारिज अहमद एवं रयान क्लेन।

न्यूजीलैंड 

केन विलियम्सन (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, मैट हेनरी, टॉम लाथम, लॉकी फर्ग्यूसन,  जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, डेरेले मिचेल, मिचेल सेंटनर, रचिन रवींद्र,  टिम साउदी, विल यंग एवं ईश सोढ़ी।

इसे भी पढ़ें : DGP का फरमान, अब मीडिया से केवल ये करेंगे बात…

इसे भी पढ़ें :रिलीज हुआ World Cup का धमाकेदार एंथम…

इसे भी पढ़ें :घोटालेबाज Assistant Engineer के खिलाफ चलेगा केस, सीएम ने दी मंजूरी

इसे भी पढ़ें :ठनका से सिमडेगा में कोहराम… जानें

इसे भी पढ़ें :डेंगू से बचने का केवल एक फॉर्मूला, बता गये मशहूर डॉ भदानी… देखें वीडियो

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...