Ranchi : घोटालेबाज Assistant Engineer सुनील कुमार के खिलाफ अब केस चलाया जाएगा। सीएम हेमंत सोरेन ने संबंधित प्रस्ताव पर अपनी मंजूरी दे दी है। ग्रामीण विशेष प्रमंडल के तत्कालीन सहायक अभियंता अभियुक्त सुनील कुमार पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बरही के भवन निर्माण कार्य के तामिले में सरकारी पद का दुरूपयोग, अपराधिक षडयंत्र धोखाधड़ी एवं प्रक्रियाओं का उल्लंघन करते हुए सरकारी राशि के गबन करने का इल्जाम लगा था। यह बात जब सीएम तक पहुंची तो उन्होंने इसे काफी गंभीरता से लिया। तुरंत जांच करने का आदेश दिया।
बरही में दर्ज हुआ है मामला
वादी डुमरीडीह कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, हजारीबाग के बयान के आधार पर अभियुक्त सुनील कुमार के खिलाफ हजारीबाग के बरही थाना कांड संख्या-379/2013 धारा 406 के तहत दर्ज किया गया है। अनुसंधान के क्रम में धारा-34 भी लगाया गया है।
17 लाख से अधिक राशि के गबन का इल्जाम
मामले में वादी द्वारा इस प्रमण्डल के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बरही के भवन निर्माण कार्य मद में विभागीय तौर पर अग्रिम राशि देकर कार्य कराया जा रहा था। अभियुक्त के द्वारा वर्णित कार्य के विरूद्ध एक करोड़ 27 लाख रूपया मात्र अग्रिम राशि ली गई थी। एक करोड़ 27 लाख रूपया अग्रिम के विरुद्ध एक करोड़ नौ लाख 84 हजार 837 सौ रूपया समायोजन किये जाने के बाद शेष असमायोजित राशि 17,17,167 रूपये अभियुक्त के नाम पर अभी तक लंबित पाया गया जो सरकारी राशि के गबन का मामला बनता है।
इसे भी पढ़ें : रक्तदान को लेकर क्या बोल गये सीएस डॉ अनील सिंह… जानें
इसे भी पढ़ें : World Cup के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च…
इसे भी पढ़ें : झारखंड को मिलेगी एक और वंदे भारत की सौगात…
इसे भी पढ़ें : DGP का फरमान, अब मीडिया से केवल ये करेंगे बात…
इसे भी पढ़ें : कार और बाइक में जोरदार टक्कर, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें :बड़े स्तर पर तबादले, DGP ऑफिस से जारी हुई लिस्ट…
इसे भी पढ़ें :प्रियंका चोपड़ा ने बेटी संग शेयर की क्यूट फोटोज, फैंस बोलें…






