spot_img
spot_img

ट्रेन की अपर बर्थ पर छिपे रहे World Cup हीरो… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : ICC Men’s T20 World Cup के फाइनल में खास भूमिका निभाने वाले भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे का घर लौटने का सफर काफी अनोखा रहा। अहमदाबाद में खेले गये फाइनल के कुछ घंटों बाद ही वह मुंबई जाने के लिये फ्लाइट न मिलने पर ट्रेन से रवाना हो गये। पहचान छिपाने के लिये उन्होंने कैप, मास्क और फुल स्लीव टी-शर्ट पहनी और एसी-3 टियर कोच की अपर बर्थ पर रेलवे के कंबल के नीचे सफर किया। चुपचाप एक ट्रेन की अपर बर्थ पर कंबल ओढ़े आम मुसाफिर बनकर घर की राह पकड़ ली। अहमदाबाद के विशाल नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गये फाइनल मैच के आखिरी ओवर में सबकी निगाहें पिच पर टिकी थीं, तब शिवम दुबे ने बल्ले से ऐसा तूफान खड़ा किया कि स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। 20वें ओवर में दुबे ने 3 चौके और 2 छक्के जड़े। टीम का स्कोर 250 के पार पहुंचा दिया। इसी पारी ने भारत की जीत की नींव मजबूत कर दी। फाइनल के बाद ज्यादातर खिलाड़ी फ्लाइट से अपने-अपने शहरों के लिये रवाना हो गये। लेकिन दुबे के सामने एक अलग ही मुश्किल खड़ी हो गई। मुंबई जाने के लिए कोई फ्लाइट नहीं मिली। तब उन्होंने एक ऐसा फैसला लिया, जिसने इस कहानी को खास बना दिया। दुबे ने ट्रेन से मुंबई जाने का फैसला किया। पत्नी अंजुम और एक दोस्त भी साथ थे। उन्होंने अहमदाबाद-मुंबई सायाजी एक्सप्रेस की AC-3 टियर टिकट बुक कर ली। दुबे ने बातचीत में मीडिया से कहा कि “सड़क से भी जा सकते थे, लेकिन ट्रेन ज्यादा तेज विकल्प था, इसलिए हमने वही चुना।” वर्ल्ड कप जीतने के तुरंत बाद अगर लोग उन्हें पहचान लेते तो स्टेशन पर भीड़ का सैलाब उमड़ना तय था। इसलिए दुबे ने एक छोटा-सा “मिशन सीक्रेट” तैयार किया। उन्होंने सिर पर कैप, चेहरे पर मास्क एवं शरीर पर फुल स्लीव टी-शर्ट पहन ली, ताकि कोई उन्हें पहचान न सके। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुबह करीब 5.10 बजे ट्रेन रवाना होने वाली थी। दुबे ने पत्नी से कहा कि मैं ट्रेन छूटने से पांच मिनट पहले तक कार में ही रहूंगा, फिर सीधे ट्रेन में चढ़ जाऊंगा। और ठीक ऐसा ही हुआ। ट्रेन छूटने से कुछ मिनट पहले वह अचानक प्लेटफॉर्म पर पहुंचे और जल्दी से डिब्बे में चढ़े और फिर सीधे अपर बर्थ पर पहुंच गये। इसके बाद उन्होंने रेलवे का भूरा कंबल ओढ़ लिया और चुपचाप लेट गये।

इसे भी पढ़ें : बड़ा सरेंडर, करोड़ों का कैश-सोना और घातक हथियार मिले…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...