spot_img
spot_img

बड़ा सरेंडर, करोड़ों का कैश-सोना और घातक हथियार मिले…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chattisgarh : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया, जिनमें 44 महिलायें और 64 पुरुष शामिल हैं। इन पर कुल 3.29 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। यह सरेंडर DGP अरुण देव गौतम और ADG विवेकानंद सिन्हा की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान नक्सलियों से 101 घातक हथियार बरामद किये गये, जिनमें AK-47, INSAS, LMG और BGL जैसे हथियार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार नक्सल इतिहास में पहली बार 3.61 करोड़ रुपये नकद और करीब 1 किलो सोना (1.64 करोड़ मूल्य) भी बरामद हुआ है। यह सामग्री बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, कांकेर, कोंडागांव और बस्तर जिलों में चलाये गये अभियानों के दौरान मिली थी। अधिकारियों का कहना है कि सरकार की पुनर्वास नीति और लगातार सुरक्षा अभियान के कारण बड़ी संख्या में नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं। इसे बस्तर में शांति और विकास की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : देश में गैस की किल्लत, धड़ल्ले से बिकने लगे इंडक्शन स्टोव…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले, रांची की सड़कें होंगी चौड़ी…

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार...

CM हेमंत सोरेन से कांग्रेस नेताओं ने की मुलाकात…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से आज कांग्रेस के...

‘भगवान’ को लेकर पहुंच गये DC-SP के दरबार जानें… क्यों

Hazaribagh : हजारीबाग की सड़कों पर सोमवार को एक...

राजधानी में 20 जून तक स्कूल बंद, आदेश जारी…

Patna : बिहार की राजधानी पटना में भीषण गर्मी...