HAZARIBAGH: रविवार को हजारीबाग के केरेडारी पत्रकारों के नेतृत्व में 60 मच्छरदानी ग्रामीणों को बांटी गई। ग्रामीणों ने मच्छरदानी पाकर खुशी जताई। यह कार्यक्रम एनटीपीसी चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत परियोजना प्रभावित जोरदाग गांव के मुंडा टोली में एनटीपीसी से प्राप्त हुए। इस कार्यक्रम का आयोजन एनटीपीसी ने वर्षा ऋतु में गरीब लोगो के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए और मच्छरों से बचाव के लिए चलाया है। परियोजना प्रमुख बीएम सिंह ने बताया की मलेरिया प्रभावित गांवों में रहने वाले लोगों तक मच्छरदानी पहुंचाने से लोगों को बहुत लाभ मिला है और आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेगें। मौके पर परियोजना के अपर-महाप्रबंधक एस.पी गुप्ता व मौके पर केरेडारी पत्रकार एंव स्थानीय वार्ड सदस्य आरती कुमारी ,अखिलेश कुमार, अनिल मुंडा, संजय मुंडा,आदि लोग मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : …और जमींदोज हो गया 800 करोड़ का Twin Tower, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :वर्चस्व के खेल का नतीजा है खूनी टकराव… देखें
इसे भी पढ़ें : कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने छोड़ी पार्टी, बनाएंगे अपना नया दल
इसे भी पढ़ें :गाय-बैल चराने घर से निकली लड़की को नोंच डाला…
इसे भी पढ़ें :Sonali Phogat Case : ड्रग का दिया ओवरडोज, सुधीर और सुखविंदर दो घंटे वॉशरूम में थे सोनाली के साथ… देखें CCTV फुटेज
इसे भी पढ़ें :BREAKING : राजधानी रांची में धारा 144… जानें कब और कहांं












