रांची : महिला दिवस पर महिलाएं संभालेंगी रांची रेलवे स्टेशन की कमान। 8 मार्च को रेलवे ने रांची रेलवे स्टेशन के संचालन का जिम्मा महिला रेल कर्मियों को देने का निर्णय लिया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को रांची के 2771 बूथों पर महिला विशेष मतदाता कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन ने महिलाओं से अपील की है कि वे वोटर लिस्ट में अपना नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6, नाम, उम्र, फोटो आदि में अशुद्धि को शुद्ध करने के लिए फॉर्म-8 साक्ष्यों के साथ निर्धारित समय पर अपने बूथ में जाकर दें। वहीं, इस मौके पर रांची रेलवे स्टेशन को महिला कर्मी पूरी तरह संभालेंगी।
इसे भी पढ़ें : घिन आती है जेल गये अंकल पर… देखिए, कैसे गुजर जाती है रोती हुई बिटिया की रतिया…
डीआरएम ने आदेश जारी किया
डीआरएम नीरज अंबष्ठ की अध्यक्षता में हुई शनिवार को बैठक में यह निर्णय लिया गया। ऐसा पहली बार होने जा रहा है। स्टेशन मैनेजर पहली बार एक दिन के लिए महिला को बनाया जाएगा, जो पूरा मैनेजमेंट देखेगी। 8 मार्च को करीब रांची रेल डिवीजन में 650 महिला रेल कर्मी काम कर रहीं हैं। ट्रेन ऑपरेशन से लेकर स्टेशन पर टिकट काउंटर, सुरक्षा, सफाई कर्मी, टिकट चेकिंग सारी जगह महिलाओं को ड्यूटी पर लगाया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : मेरे यार ने जो किया, वह दुश्मन भी न करे… जिस दोस्त को पनाह दी, वही पत्नी को लेकर भाग गया










