spot_img
spot_img

महिला टेम्पो चालकों को मिला ठंड का तोहफा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड प्रदेश CNG ऑटो चालक महासंघ और DRISTI की टीम ने मिलकर आज महिला रिक्शा चालक और पिंक ऑटो ड्राईवर को ठंड का तोहफा दिया। उन्हें गर्म स्कार्फ, दस्ताने और भोजन पैकेट दिये गये। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी ने बताया कि इस पहल का मकसद उन लोगों तक राहत पहुंचाना है, जो कड़ाके की ठंड में भी शहर की रफ्तार को थामे रखते हैं, विशेषकर महिला रिक्शा चालक और पिंक ऑटो ड्राइवर। DRISTI के सह-संस्थापक शुभांशु शेखर शुक्ला के मार्गदर्शन और चैप्टर लीड आदित्य सुनार के नेतृत्व में टीम ने इन महिलाओं को गर्म स्कार्फ, दस्ताने और भोजन पैकेट देकर सर्दी से बचाव की सहूलियत दी, वहीं, उनकी रोज-रोज की मेहनत को सम्मान भी दिया। उन्हें यह सम्मान अरगोड़ा चौक पर दिया गया। DRISTI की युवा टीम पियूष श्रीवास्तव, तनु कुमारी, श्रृष्टि पुष्कर, शिवांगी तिवारी, मोहित कुमार और कई अन्य स्वयंसेवकों ने पूरे कार्यक्रम की बागडोर सलीके से संभाली। समर्पण, सेवा और संवेदना—तीनों मिलकर आज अरगोड़ा चौक पर एक ऐसी कहानी लिख गये, जो सर्द रात में किसी अलाव की तरह उजली और दिल कुछ देर के लिए गर्म कर देने वाली थी।

इसे भी पढ़े : भूली कमाई लौटने लगी घर, क्या बोले PM मोदी… जानें

इसे भी पढ़े : जंगलों में चमका दुर्लभ सफेद बंदर, सुरक्षा बढ़ाई…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

थाना से कैदी फरार, रेल SP का बड़ा एक्शन…

Bihar : GRP थाना से पुलिस हिरासत में बंद...

खिलाड़ियों की उपलब्धि पर पुलिस ने बढ़ाया हौसला…

Ranchi : छोटे से कस्बे पिठोरिया की धरती एक...

खनन की रफ्तार पर ग्रहण, कोई कारवाई नहीं…

Ranchi : कोयले की काली धरती पर विकास की...

CRPF के जवानों ने किया ‘महादान’…

Garhwa : गढ़वा में रविवार को 172 बटालियन केंद्रीय...

मानसून की दस्तक से पहले ‘आपन सरस्वतिया’ की बढ़ाई गई रफ्तार…

Garhwa : कभी शहर की पहचान रही सरस्वतिया नदी वर्षों...