भूली कमाई लौटने लगी घर, क्या बोले PM मोदी… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Delhi : देश के कोने–कोने में बिखरी मेहनत की कमाई, जिसे लोग वक्त की धूल में कहीं भूल बैठे थे, वो रकम अब फिर से अपने असली घर अपने हकदारों तक लौटने लगी है। PM नरेंद्र मोदी ने मीडिया को बताया कि सरकार की पहल ‘आपका पैसा, आपका अधिकार’ से अब तक करीब 2,000 करोड़ रुपये लोगों को वापस मिल चुके हैं। यह अभियान अक्टूबर 2025 में शुरू हुआ था, एक ऐसा सफर, जहां सरकार ने लोगों को उनकी ही मेहनत की गुमनाम पूंजी से मिलाने का बीड़ा उठाया। सोशल मीडिया पर PM मोदी ने लिखा, “यह मौका है भूले हुये फाइनेंशियल एसेट्स को नये अवसर में बदलने का।” उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस अभियान का हिस्सा बनें, क्योंकि देश के अलग-अलग वित्तीय संस्थानों में जनता की भारी भरकम रकम बिना दावे के सोई पड़ी है, 78,000 करोड़ रुपये बैंक खातों में, 14,000 करोड़ रुपये बीमा कंपनियों में, 3,000 करोड़ रुपये म्यूचुअल फंड में और 9,000 करोड़ रुपये डिविडेंड के रूप में। ये केवल आंकड़े नहीं, ये वो मेहनत है जो किसी पिता ने बच्चों की पढ़ाई के लिये जोड़ी थी, वो सपने हैं जो किसी मां ने भविष्य के लिये संभालकर रखे थे और वो उम्मीदें हैं जो वक्त की भीड़ में कहीं खो गई थीं।

कैसे लौटाया जा रहा है आपका हक?

सरकार और रेगुलेटरी एजेंसियों ने आसान रास्ते खोले हैं, RBI का UDGAM पोर्टल, IRDAI का बीमा भरोसा, SEBI का MITRA प्लेटफॉर्म, IEPFA पोर्टल, शहर ही नहीं, 477 जिलों में शिविर लगाये गये हैं, उन गांवों में भी, जहां पहुंच पाना कभी मुश्किल था। परिणाम सामने है, हजारों परिवारों की आंखों में राहत की चमक लौट आई है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

स्कूल टॉपर बनने पर परिवार ने भगवान को चढ़ाई चांदी की किताब…

Kohramlive : राजस्थान की वीरभूमि चित्तौड़गढ़ में CBSE 12वीं...

पुलिस देखते ही बेहोश हो गई महिला, बाद में म’र गई…

Koderma : कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र का छोटा...

पाकुड़ में मा’रा गया एक चौकीदार… जानें क्यों

Pakur : पाकुड़ के पहाड़ियों और जंगलों के बीच...

रांची जेल में महिला कैदी का यौन शोषण, पूर्व CM का बड़ा इल्जाम…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा...

चार ला’शें, 18 टु’कड़े और एक ऐसा सच, जिसने बिहार को दहला दिया…

Bihar : बिहार के कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र...