Kohramlive : बदलते भारत की एक नई तस्वीर सामने आ रही है, जहां महिलाएं अब सिर्फ घर नहीं, बल्कि अर्थव्यवस्था भी संभाल रही हैं। ‘वीमेन ऑफ वेल्थ 2026’ रिपोर्ट ने इस बदलाव को आंकड़ों के साथ साबित कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 73% महिलाएं अब शेयर बाजार में निवेश कर रही हैं। सोने और इक्विटी में उनकी दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है। वे अब सिर्फ बचत नहीं, बल्कि समझदारी से ‘वेल्थ क्रिएशन’ पर फोकस कर रही हैं। पिछले दो सालों में महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले दोगुने Loan लिये। सबसे खास बात यह है कि वे समय पर कर्ज चुकाने में ज्यादा जिम्मेदार साबित हुईं। महिलाओं का सिबिल स्कोर भी पुरुषों से बेहतर पाया गया है।
इसे भी पढ़े :JSSC : 12 अप्रैल का इम्तिहान, फिर तय होगा कौन बनेगा सिपाही…
इसे भी पढ़े :Ranchi News : बाउंसर लेकर पहुंचे थे जमीन हथियाने, ग्रामीणों ने गजब का खदेड़ा… देखें वीडियो
समय पर Loan चुका रही महिलाएं
एक स्टडी के अनुसार 10 में से करीब 7 महिलाएं समय पर लोन चुका देती हैं। वे अपने क्रेडिट स्कोर और बैंक रिकॉर्ड पर लगातार नजर रखती हैं। अब महिलाएं जोखिम से डरती नहीं, बल्कि समझदारी से उसे स्वीकार करती हैं। 50% तक निवेश गिरने की स्थिति को भी कई महिलाएं झेलने को तैयार हैं। बाजार के उतार-चढ़ाव को वे निवेश का हिस्सा मानती हैं। वहीं, अब महिलाएं सिर्फ सलाहकार नहीं, बल्कि ‘डिसीजन मेकर’ बन रही हैं। आधे से ज्यादा महिलाओं ने माना कि परिवार के निवेश फैसलों में उनकी भूमिका मजबूत हुई है। यानी घर की आर्थिक कमान अब साझा हो रही है।
हाई नेटवर्थ महिलाओं की बढ़ती संख्या
देश में अमीर (HNW) और अल्ट्रा अमीर (UHNW) वर्ग में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ रही है। आने वाले वर्षों में इसमें और तेजी आने की उम्मीद है। रिपोर्ट के अनुसार, जिन कंपनियों की मालिक महिलाएं हैं, वहां लोन लेने का प्रतिशत तेजी से बढ़ा है। महिलाएं बिजनेस में भी वित्तीय अनुशासन बनाये रख रही हैं।आइसलैंड, फिनलैंड, नॉर्वे, यूके और न्यूजीलैंड जैसे देशों में महिलाएं आर्थिक और सामाजिक बराबरी के बेहद करीब हैं। भारत भी इसी दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
इसे भी पढ़े :नागपुर में झारखंड पुलिस का जलवा, SI अनुपम प्रकाश ने जीता सिल्वर
इसे भी पढ़े :Jammu-Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके…












