रांची : जिले में पति को बंधक बनाकर महिला के साथ 17 युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म के मामले को राष्ट्रीय महिला आयोग ने गंभीरता से लिया है। आयोग ने डीजीपी एमवी राव से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने डीजीपी को पत्र लिखकर कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए दो महीने में मामले की जांच पूरी कराएं। साथ ही अब तक हुई कार्रवाई पर भी रिपोर्ट दें।
इसे भी पढ़ें : कभी जिसका नाम सुन कांप उठते थे लोग, अब करेगा वह होम डिलीवेरी खाना
इधर पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने एक आरोपी मंगल मोहली को गुरुवार गिरफ्तार किया था। बता दें कि मंगल मोहली अप्राथमिक अभियुक्त है। वहीं हिरासत में लिए गए आरोपी राम मोहली से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
मामले में जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। गुरुवार को एसआईटी में शामिल डीएसपी विजय कुमार, नगर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार व मुफस्सिल थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह मंगल मोहली को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। सीन को रीक्रिएट किया गया। आरोपी ने बताया कि महिला को कहां पर पकड़ा और कहां पर ले जाकर दुष्कर्म किया।
सभी आरोपियों की हुई पहचान
पुलिस ने बताया कि मामले में सभी आरोपियों की पहचान हो गई है। आरोपी मंगल मोहली ने पूछताछ में सभी आरोपियों के नाम का खुलासा किया। दुष्कर्म के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
इसे भी पढ़ें : लोकेश ऐसे थोड़े आया होगा, पूरी प्लानिंग की होगी उसने : शेखर अग्रवाल












