Ranchi : महिला दिवस के अवसर पर झारखंड हाई कोर्ट परिसर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। झारखंड अधिवक्ता परिषद के बैनर तले आयोजित इस गोष्ठी में मौजूद विभिन्न वक्ताओं ने महिला के उत्थान एवं उनके द्वारा किये जा रहे विश्व स्तरीय कार्यो पर प्रकाश डाला गया। वहीं, यह कहा कि देश, समाज और घर के भले में महिलाएं की भूमिका अहम है, उनकी भागीदारी के बिना कोई भी काम संभव नहीं है। वक्ताओं में सीनियर एडवोकेट एम एम पाल, इंद्राणी सेन चौधरी, एडवोकेट एसोसिएशन की अध्यक्षा ऋतु कुमार, अधिवक्ता परिषद की सचिव नीता कृष्णा, बक्शी विभा, नीतू सिन्हा में शामिल थे।

इस अवसर पर हाई कोर्ट में कार्यरत करीब 35 सफाई महिला कर्मचारियों को पुरस्कार देकर उन्हें नवाजा गया। यह पुरस्कार महिला अधिवक्ता इंदु परासर, लीना मुखर्जी, साधना कुमार, निक्की सिन्हा, विपुल दिव्या एवम अन्य के द्वारा किया गयाl

समारोह में विषय की महत्ता और अधिवक्ता परिषद के मूल मकसद के बारे में नीता कृष्णा एवं इंदु परासर के द्वारा रोशनी डाली गई। वहीं, वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव कुमार के द्वारा महिलाओं के उत्साह वर्धन हेतु गीत भी प्रस्तुत की गई l इस अवसर पर कई वरिष्ठ महिला अधिवक्ताओं सहित बार काउंसिल के चेयरमैन राजेंद्र कृष्णा, परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत विद्यार्थी, उच्च न्यायालय महासचिव प्रभात कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष पवन पाठक, जितेंद्र त्रिपाठी, रामित सत्येंद्र, रोमित कुमार के अलावा बड़ी संख्या में महिला अधिवक्ताओं की मौजूद थी। यह जानकारी परिषद के मीडिया प्रमुख रीतेश कुमार बॉबी ने दी।
इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें अपने शहर का दाम…
इसे भी पढ़ें :किस पार्टी को कितना मिला चंदा… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :अंबा प्रसाद के घर 35 लाख कैश मिलेः ED॥ कोई कैश नहीं मिला, एक गाड़ी छोड़ मेरे नाम कुछ नहींः अंबा
इसे भी पढ़ें :“क्यों नहीं, एक ही बार सबको बुलाकर चीप देता”… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :रांची-वाराणसी वंदे भारत को हरी झंडी, देश को मिली 10 नई ट्रेनें…
इसे भी पढ़ें :MLA अम्बा प्रसाद के यहां ED ने दी दबिश… देखें
इसे भी पढ़ें :हजारीबाग में एन*काउंटर, 3 नक्सली अरेस्ट, क्या-क्या मिला… जानें
इसे भी पढ़ें :झारखंड में स्टूडेंट्स को CM ने दी बड़ी सौगात… देखें








