Palamu : पलामू में मंदिर की साफ-सफाई कर रही एक महिला हादसे का शिकार हो गई। मंदिर में जल रहे दीये से महिला की साड़ी में आग लग गई। जबतक उसे बुझाती आग धधक उठी। वह मंदिर के बाहर भागी। आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई और गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना जिला मुख्यालय मेदिनीनगर स्थित शिव मंदिर की है। हादसा सोमवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। जिले के कुंड मुहल्ला निवासी रामनारायण प्रसाद की पत्नी मीना देवी (60) अपने घर के पास ही स्थित शिव मंदिर में सुबह करीब साढ़े 11 बजे पूजा करने गई थी। वह मंदिर में साफ-सफाई कर रही थीं। इसी दौरान आग लग गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में महिला आग से धधकती नजर आ रही है।
इसे भी पढ़ें : गायब हुई नाबालिग, तो Sex Racket का हुआ भंडाभोड़… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : 29 अप्रैल को कुछ खास करने को तैयार है टाटा मोटर्स, जानिये…
इसे भी पढ़ें : लालू के बड़े लाल “तेजप्रताप” ने बढ़ाया सियासी पारा, RJD में खलबली
इसे भी पढ़ें : ट्रेन में लेकर चढ़े यह सामान तो जायेंगे 3 साल केलिए अंदर…
इसे भी पढ़ें : नौकरी देने के बहाने होता था ये गंदा धंधा, देखें…
इसे भी पढ़ें : बिटिया की खामोशी के पीछे छुपा था गैंगरेप का दर्द, देखें…








