पलामू : शहर के चैनपुर में एक महिला को गांव के ही दूसरे मर्द से प्यार करना भारी पड़ गया। ग्रामीणों ने पकड़कर पहले महिला का मुंडन कराया, फिर मुंह में कालिख पोतकर पूरे गांव में घुमाया। इस दौरान महिला की पिटाई भी की गई। इसके बाद उसे उसके प्रेमी के घर पहुंचा दिया। घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली। आनन-फानन में पुलिस महिला के पास पहुंची और उसके बयान पर पति ननद समेत 12 लोगों पर FIR दर्ज किया। जिसमें 8 महिलाएं शामिल है। मामला चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरा पंचायत का है।
Read More : BREAKING : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारी इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट
Read More : 23 जवानों का हत्यारा हिडमा, दिखने में जितना शांत उतना ही निर्दयी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
बताया जा रहा है कि शादीशुदा महिला का प्रेम-प्रसंग उसी गांव के दूसरे शादीशुदा मर्द के साथ था। एक महीने पहले महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। घटना के बाद से ही ग्रामीणों में आक्रोश था। महिला के पति को पता लगा कि उसकी पत्नी पनेरीबांध में रह रही है। जिसके बाद रविवार की शाम पनेरीबांध से वह उसे अपने घर लेकर आया। घर पहुंचते ही पति, ननद समेत कुछ लोग उसके साथ मारपीट करने लगे। रात 11 बजे घर वाले और ग्रामीणों ने महिला का मुंडन कर दिया। फिर मुंह पर कालिख पोतकर पूरे गांव में घुमाया। फिर लाठी-डंडे से लैस ग्रामीण महिला को लेकर उसके प्रेमी के घर पहुंचा दिया। मामले की जानकारी चैनपुर थाना को मिली।










