जमशेदपुर : पोस्ट ऑफिस की कर्मचारी अपने सहकर्मी के साथ Bike पर जा रही थी। इसी दौरान जादूगोड़ा रंकिनी मंदिर के पास वह बाइक से गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे फौरन एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Bike से जा रहे थे घाटशिला
मृतका की पहचान बर्मामाइंस के कैलाश नगर निवासी सरोज मिश्रा के रूप में की गई है। वह बिस्टुपुर के पोस्ट ऑफिस में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करती थी। सुबह-सुबह अपने सहयोगी धर्मेंद्र सिंह के साथ बाइक से घाटशिला जा रही थी। तभी यह हादसा हुआ। सहयोगी ने बताया कि एक ब्रेकर पर सरोज बाइक से गिर गई और उसे सिर पर चोट लग गई। हालांकि महिला ने हेलमेट भी पहन रखा था।
इसे भी पढ़ें : उत्तराखंड में फिर कुदरत का कहर, टूटा Glacier, 150 लोग दबे
महिला के बेटे ने सहकर्मी की कर दी पिटाई
घटना की सूचना के बाद अस्पताल पहुंचे महिला के बेटे ने अपने दोस्तों संग मिल सहकर्मी की पिटाई कर दी। उसने आरोप लगाया कि अगर मां चलती बाइक से गिरती तो उनकी हेलमेट में खरोंच के निशान होते पर ऐसा कुछ नहीं है। होमगार्ड जवानों ने बीच-बचाव कर सहकर्मी को बचाया।
इसे भी पढ़ें : Homosexual जोड़े ने रचाई शादी, जानें कैसे मच गया बवाल…














