spot_img
spot_img
spot_img

Sahibganj : महिला ने छत से फेंके पांच बच्चे, तीन घायल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • साहिबगंज में घटी यह दिल दहलाने वाली घटना
  • फेंके गए बच्चों में दो घायल, बचाने वाला युवक भी जख्मी

साहिबगंज : Sahibganj में सुबह-सुबह एक अजीब घटना घटी, जिससे सबका दिल दहल गया। पुरानी साहिबगंज में एक महिला ने दोतल्ले घर की छत से पांच बच्चों को बारी-बारी से नीचे फेंक दिया। लेकिन घटना के समय लोगों ने देख लिया और उन्होंने सभी बच्चों को लपक कर उनकी जान बचा ली। हालांकि घटना में दो बच्चे और और उनको बचाने में एक युवक घायल हो गए।

बच्चों को बहला-फुसला कर छत ले गई थी

पुरानी Sahibganj इलाके के बिहारी लाल मंडल भवन में आस-पड़ोस के कुछ बच्चे टीवी देख रहे थे। घर की ही एक महिला बच्चों को बहाने से छत पर ले गई। फिर सबको छत से फेंकना शुरू कर दिया। तभी मोहल्ले के एक युवक बुधन मंडल और युवती शर्मिला ने यह देख लिया। उन्होंने सभी बच्चों को नीचे में लपककर बचा लिया। उन्हें बचाने में बुधन घायल भी हो गए। वहीं दो बच्चे अंश कुमार मंडल (12) व आयुष कुमार (10) गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें : प्यार, धोखा, भरोसे का खून… Tara के इश्क का अंजाम, मारा गया सेना का जवान (VIDEO)

महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं 

दो घायल बच्चे और एक युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। फिर वहां से निजी डॉक्टर के पास रेफर किया गया। महिला के बारे में बताया गया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। फेंके गए पांच बच्चों में महिला की एक बेटी भी शामिल है। इधर, घटना की सूचना मिलने पर एसडीपीओ विजय आशीष कुजूर और नगर थाना के एएसआई प्रमोद कुमार ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की।

पुरानी Sahibganj की घटना में सभी बच्चे महिला के रिश्तेदार हैं

पुलिस ने जानकारी दी कि सभी बच्चे संबंधित महिला के रिश्तेदार ही हैं। किसी भी बच्चे के परिजन ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संबंधित महिला को थाना बुलाया गया है। पूछताछ के बाद और कोई शिकायत के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : Tragic :  सूंड में फंसा मुस्कल, तड़प-तड़प पर मर गया हाथी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...