पलामू : पलामू के गुरियाही में एक विवाहिता की तार से गला दबा कर हत्या कर दी गई। मृतका के भाई ने अपनी बहन की हत्या का आरोप उसके पति पर लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतका के पति को भी गिरफ्तार कर लिया है।
इसे भी पढ़ें : Amalaki Ekadashi 2021: रंगभरी एकादशी आज, गलती से भी न करें ये पांच काम…
मृतका लक्ष्मी देवी की शादी 2017 में रामजीत राम से हुई थी। इनके जुड़वा बच्चे हैं, जिनकी उम्र दो साल है। शादी के दो साल तक सबकुछ ठीक चल रहा था। लेकिन कुछ वक्त बाद रामजीत लक्ष्मी के मायके वालों से पैसे मांगने लगा। मामला दिन ब दिन बिगड़ने लगा। रामजीत लक्ष्मी के साथ मारपीट करने लगा। लक्ष्मी के घर वालों ने कई बार समझाया लेकिन रामजीत पर कोई असर नहीं हुआ।
इसे भी पढ़ें : सनकी पति ने पत्नी और दो बेटियों को जिंदा जलाया
मृतका के चचेरे भाई के मुताबिक, बुधवार देर रात करीब 3 बजे लक्ष्मी के देवर रोहित ने फोन कर कहा कि जल्दी आइए लक्ष्मी सीरियस हो गई है। घर से निकले 10 मिनट ही हुआ होगा और फिर फोन आया कि वह मर गई है। बहन के घर जाकर देखा तो शव आंगन में रखा हुआ था और उसके गले पर तार से दबाने का निशान था।
इसे भी पढ़ें : 25 March: दिनभर की बड़ी खबर, जिनपर रहेगी सबकी नजर…
मृतका के भाई तुलसी कुमार ने शहर थाना में FIR दर्ज कर जीजा पर बहन की हत्या का आरोप लगाया है। उसने बताया कि रामजीत राम बहन पर मायके से पैसे मांगने का दबाव बनाता था। पुलिस मृतका के पति को गिरफतार कर मामले की जांच में जुटी है।
इसे भी पढ़ें : शराब और घूसखोरी के मामले में 3 दारोगा समेत कई पुलिसकर्मी सस्पेंड
इसे भी पढ़ें : Vodafone Idea के ग्राहक अब WhatsApp से कर सकते हैं रिचार्ज, जाने तरीका…










