रांची : राजधानी में कांटाटोली चौक के पास एक ऑटो ने महिला को टक्कर मार दी। आसपास के लोग घायल महिला को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने शव को लेकर सड़क जाम कर दिया और मुआवजे की मांग कर रहे थे। पुलिस के लाख समझाने पर भी आक्रोषित लोग वहां से हटने को तैयार नहीं थे। कुछ समय बाद सिटी डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और परिजनो की मांगो को पूरा करने का आश्वाशन दिया तब जाकर लोगो ने जाम को हटाया।
मरने वाली महिला का नाम चिंता देवी है। वो कांटा टोली के रविदास मोहल्ला की रहने वाली थी। मोहल्ले वालों के मुताबिक, चिंता देवी के पति की 20 साल पहले ही मौत हो चुकी है। महिला लोगों के घरों में दाई का काम कर अपनी तीन बेटियों का भरण-पोषण करती थी। मंगलवार की सुबह भी चिंता देवी, लालपुर से दाई का काम कर लौट रही थी। तभी ये घटना घटी।
घटना के बाद घायल अवस्था में महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे रिम्स रेफर किया गया था। लेकिन रिम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गुस्साए परिजन और मोहल्ले वासी महिला की लाश लेकर कांटाटोली चौक पर आकर सड़क जाम कर दिया था।
लोगों की मांग थी कि मृतक महिला की छोटी बेटी को सरकारी नौकरी और 10 लाख रुपये बतौर मुआवजा दिया जाए। इसे लेकर उपायुक्त के नाम पर एक ज्ञापन भी सौंपा है। वहीं ऑटो चालक मो. सहाबुदीन कुरैशी पर लापरवाही और तेजी से गाड़ी चलाने की शिकायत भी दर्ज की गई है।
इसे भी पढ़ें : कोडरमा के स्टोन मांइस में 200 फीट ऊपर से गिरी चट्टान, एक मजदूर की मौत
इसे भी पढ़ें : BREAKING : इंडियन एयरफोर्स का MiG-21 क्रैश, ग्रुप कैप्टन शहीद






