कोडरमा : बुधवार को चमारो के जमडीहा स्टोन मांइस में चट्टानें खिसक कर नीचे गिर गई। जिससे एक मजदूर की जान चली गई। जबकि दूसरा मजदूर काफी जख्मी हो गया। दोनों मजदूर ट्रैक्टर के माध्यम से ड्रिल कर रहे थे कि तभी ये घटना घटी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव और घायल को बाहर निकलवाया।
मरने वाले मजदूर की पहचान 31 साल के नरेश के रुप में हुई है। नरेश बछेडीह का रहने वाला था। जबकि, घायल मजदूर बच्चू सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मजदूरों के परिजन मौके पर पहुंचे और मुआवजे की मांग करने लगे।
दरअसल, मजदूर बिना हेलमेट पहने ड्रिल कर रहे थे। तभी 200 फीट ऊपर से चट्टानें गिरने लगी। पत्थर के बड़े-बड़े टुकड़े ट्रैक्टर पर गिरने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हे गई। पुलिस ने दोनों मजदूरों को बाहर निकलवाया और एक मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं घायल मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इसे भी पढ़ें : BREAKING : इंडियन एयरफोर्स का MiG-21 क्रैश, ग्रुप कैप्टन शहीद
इसे भी पढ़ें : बरगद के पेड़ के नीचे मिली व्यक्ति की लाश, शादी समारोह में गया था भाग लेने






