spot_img
spot_img
spot_img

महिला को गोली मार युवक ने लगाई फांसी, परिजनों ने की तोड़फोड़

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : राजधानी रांची के हिदपीढ़ी स्थित निजाम नगर में सुबह-सुबह अनहोनी घटना घटी। इसमें किसी विवाद लेकर एक युवक ने एक महिला पर गोली चला दी। इसके बाद युवक ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का नाम अखलाक अहमद (मोहम्मद राजू) है। वहीं युवक के परिजन आरोप लगा रहे हैं कि युवक की मौत के बाद महिला को गोली मारी गई है। उन्होंने विरोध में तोड़फोड़ भी की।

किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, तब चलाई गोली

स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त महिला और अखलाक 15 साल से साथ-साथ रह रहे थे। रविवार एक नवंबर को उनदोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इससे नाराज होकर युवक ने महिला को गोली मार दी। फिर खुद भी फांसी लगा ली। लोगों की सूचना पर हिंदपीढ़ी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल महिला को रिम्स ले गई।

इसे भी पढ़ें : प्यार, धोखा, भरोसे का खून… Tara के इश्क का अंजाम, मारा गया सेना का जवान (VIDEO)

जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। सिटी एसपी सहित एफएसएल की टीम पड़ताल कर रही है। फिंगरप्रिंट जुटाया जा रहा है। पुलिस ने मामले को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा है। गोली महिला के स्पाइनल में अटकी है। उसके परिजन बेहतर इलाज के लिए मेदांता ले जाना चाहते थे, पर पुलिस उसे रिम्स ले गई है।

युवक के परिजन लगा रहे आरोप

वहीं दूसरी तरफ खुदकुशी करने वाले युवक के परिजन उसकी मौत को संदेहास्पद बता रहे हैं। युवक के परिजन आरोप लगा रहे हैं कि युवक की मौत के बाद महिला को गोली मारी गई है। इसको लेकर उन्होंने घटनास्थल पर घर में तोड़फोड भी की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें : Minister Badal Patralekh की उंगली फ्रैक्‍चर, सिर में भी लगी चोट

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...