गाजियाबाद (यूपी) : यूपी के गाजियाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 16 मार्च को विजयनगर इलाके में एक महिला ने सार्वजनिक शौचालय में जुड़वा बच्ची को जन्म दिया। बच्चियों का जन्म समय से पहले हो गया था, इसलिए एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं दूसरी बच्ची को पुलिस ने आनन-फानन में गाजियाबाद के फ्लोरेंस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां बच्ची को छोड़कर उसके मां-बाप चले गए। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन बच्ची का ख्याल रख रहा है। अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि वो बच्ची का सारा ध्यान रख रहे हैं, और अगर आगे भी बच्ची का ध्यान रखना पड़ा तो वो बच्ची की देखभाल करेंगे। बच्ची की हालत स्थिर है। मामले में अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इस दंपत्ति के पहले से 5 बच्चे हैं। जिनमें 4 लड़कियां हैं। शायद इसी कारण परिवार बच्ची को रखना नहीं चाहता है।
इसे भी पढ़ें : मुठभेड़ में बच निकला PLFI सबजोनल कमांडर लाका पाहन, हथियार के साथ दस्ते का एक सदस्य धराया
इसे भी पढ़ें : संदेह में पति बना हैवान, तांबे के तार से सिल दिया पत्नी का प्राइवेट पार्ट
वहीं मामले में बच्ची के पिता का कहना है कि पहले से उनके पांच बच्चे हैं। जिनका लालन-पालन करना उनके लिए मुश्किल हो रहा है। एक और बच्ची का लालन-पालन करना उनके बस की बात नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि नवजात बच्ची को अभी डॉक्टरों की निगरानी में लंबे समय तक रखना होगा। उनकी माली हालत अच्छी नहीं है। बच्ची के पिता चाहते हैं कि बच्ची को कोई ऐसा परिवार या संस्था अपनाए जो उसका अच्छे से लालन-पालन कर सके। जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और स्वास्थ्य विभाग लगातार इसपर नजर रखे हुए हैं। आला अधिकारी खुद लगातार डॉक्टरों से संपर्क कर बच्ची की जानकारी ले रहे हैं।














