रामपुर : एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक संदेही पति वहसी बन गया। उसने पत्नी के अवैध संबंध के शक में ऐसा किया जिसे सुनकर हर कोई हैरान परेशान है। उसे शक था कि उसकी पत्नी उसके काम पर जाने के बाद दूसरों के साथ अवैध संबंध रखती है। पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। शनिवार को भी दोनों में किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई। इस दौरान गुस्से में पति हिंसक हो गया और पत्नी के साथ पहले मारपीट की, फिर तांबे के तार से उसके प्राइवेट पार्ट को सिल दिया। इस दौरान महिला की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
Read More : @Sex Racket का भंडाफोड़, आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाए 10 लड़के और 12 लड़कियां
मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर का है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति को उसपर शक है कि उसका अवैध संबंध है। वह उसे पापी समझता है। इसी शक में उसने मेरे हाथ-पैर को बांध दिया और मुंह में कपड़ा ठूंसकर तांबे के तार से टांके लगा दिया।
वहीं आरोपी पति का कहना है कि वह पत्नी की हर जरूरत को पूरा करने के लिए मेहनत मजदूरी करता है। मगर उसकी पत्नी उसे धोखा दे रही थी। वह दूसरे शख्स के साथ अवैध संबंध बना रही थी। आगे उसने बताया कि गुस्से में आकर तार से टांके लगा दिए।
Read More : 2 लाख का इनामी PLFI उग्रवादी चोयता धराया, पिस्टल और गोली जब्त
वहीं मामले में एसपी शगुन गौतम का कहना है कि महिला ने पति पर मारपीट और अमानवीय कृत्य करने का आरोप लगाया है। मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
Read More : रिम्स की मेडिकल की छात्रा ने किया सु’साइड, जांच में जुटी पुलिस






