Dumka : डेढ़ साल की एक मासूम बच्ची की लाश कब्र से निकाली गई। एक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिये भेजा। मासूम बच्ची की मां बबीता देवी की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने कब्र खोद गायब बच्ची की लाश निकाली। मां का इल्जाम है कि किसी अनजान ने उसकी बेटी का खून कर डोभा में फेंक दिया। शुरूआती जांच में जो बातें उभरकर सामने आई है, उसके अनुसार जादू टोना में अबोध बच्ची की हत्या कर उसे दफना दिया। अंध विश्वास के मकड़जाल में जकड़े यह बड़ा कांड किसने और क्यों किया, इस बिंदु पर पुलिस गहराई से तहकीकात कर रही है। अगर पुलिस द्वारा पूरे मामले की गहराई से जांच पड़ताल की गई तो चौंकाने वाली बातें सामने आयेगी। नाम नहीं छापने की शर्त पर एक बड़े पुलिस अधिकारी ने बताया कि जादू टोना के चक्कर में किसी की बलि चढ़ा देने जैसे कई मामले पहले भी आ चुके हैं। यह सनसनीखेज मामला दुमका के जरमुंडी थाना क्षेत्र के आमगाछी गांव से सामने आया है।
मां बबीता की शिकायत थाने आते ही पुलिस हरकत में आ गई। प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट अंचलाधिकारी राजकुमार प्रसाद की मौजूदगी में जरमुंडी थाना की पुलिस ने कब्र खोद बच्ची की लाश बाहर निकाली। लाश को देखते ही पुलिस को माजरा समझ में आ गया। मामला गंभीर देख पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने आशंका जताई है कि जादू टोना में बच्ची का खून कर उसे दफना दिया गया। इस बारे में पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ भी की है। जब बच्ची घर से गायब हुई, तब उसकी मां घर में नहीं थी। जब मां घर लौटी तो बच्ची को गायब पाया। बाद में मां को उड़ती खबर मिली कि किसी ने उसकी बेटी का खून कर उसे एक डोभा में दफना दिया है। मां खामोश नहीं रही और सीधे पहुंच गई जरमुंडी थाना। उसने थानेदार दयानंद साह से सबकुछ बताया।
वहीं घटना के बाद से बच्ची की मां ने जरमुंडी थाना पहुंचकर न्याय की गुहार के लिए आवेदन दिया था। मजिस्ट्रेट के साथ जरमुंडी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है बच्ची के साथ जादू टोना कर मृत अवस्था में उसे सुनसान जगह पर फेंक दिया था। बता दें, पिछले दिनों बच्ची की मौत के बाद उसे दफना दिया गया था। लेकिन मां द्वारा जादू-टोना की आशंका व्यक्त करते हुए मामले की जांच के लिए लिखित आवेदन थाना में देने पर कब्र से बच्ची का शव निकाला गया।
इसे भी पढ़ें : आखिरी सांस तक जेल में रहेंगे गैंगस्टर संदीप थापा और सुजीत सिन्हा
इसे भी पढ़ें :द्रौपदी मुर्मू ने सीएम हेमंत सोरेन से की फोन पर बात, राष्ट्रपति चुनाव में मांगा JMM का समर्थन
इसे भी पढ़ें :बाइक उड़ाने में माहिर 4 लोगों के साथ क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें :WhatsApp पे चुपके से देख पाएंगे दूसरों के स्टेटस और मैसेज
इसे भी पढ़ें :नेक्सस मॉल्स ने रिलायंस-बीपी के साथ मिलाया हाथ, जानिए क्या होगा फायदा
इसे भी पढ़ें :लीजिए पोर्टेबल वॉशिंग मशीन, कपड़ों के दाग-धब्बों से मिलेगी छुट्टी
इसे भी पढ़ें :भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, T20 सीरीज पर भी किया कब्जा
इसे भी पढ़ें :इंग्लैंड पहुंचते ही कोच राहुल द्रविड़ ने लगाई टीम इंडिया की क्लास, खिलाड़ियों को दिया जीत का मंत्र






