अंधविश्वास से मुक्ति दिलाने निकला डायन-बिसाही उन्मूलन जागरुकता रथ

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर रथ को किया रवाना
  • समाज के लिए अभिशाप है डायन कुप्रथा : उपायुक्त

पलामू : डायन-बिसाही जैसे अंधविश्वास से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से निकला जागरुकता रथ। समाहरणालय परिसर से उपायुक्त शशि रंजन ने हरी झंडी दिखाकर जागरुकता रथ को रवाना किया। उनके साथ उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर, अपर समाहर्ता सुरजीत कुमार सिंह, समाज कल्याण पदाधिकारी आफताब आलम ने भी रथ रवाना कराया।

पलामू में भी है डायन-बिसाही कुप्रथा

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि डायन-बिसाही जैसा अंधविश्वास समाज के लिए अभिशाप है। डायन-बिसाही एक ऐसी कुप्रथा है, जिससे पूरा जिला भी प्रभावित है। ऐसी कुरीतियों पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है। डायन-बिसाही जैसी कुप्रथा को सामाजिक जागरुकता के माध्यम से खत्म किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : नाले के पास मिला बंद बोरा, खुला तो फटी रह गईं आंखें…

शपथ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की

रथ रवानगी के दौरान उपायुक्त ने महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा अधिष्ठापित हस्ताक्षर बोर्ड पर बेटी बचाने और समाज को बचाने का संदेश लिख हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। इसके बाद उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी और अन्य लोगों ने भी हस्ताक्षर बोर्ड पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ संबंधित संदेश लिख बेटी बचाने व बेटी पढ़ाने की शपथ ली।

इसे भी पढ़ें : मॉडल और एक्‍टर बनाने के नाम पर कराते थे देह व्‍यापार, ऐसे हु‍आ खुलासा

spot_img

Related articles:

कॉल कर एक करोड़ की डिमांड, पुलिस ने क्या किया… जानें

Dhanbad : धनबाद में “प्रिंस खान उर्फ छोटे सरकार”...

7 साल के इशांक ने रचा इतिहास, CM हेमंत ने किया सम्मानित

Ranchi : रांची का सात साल का नन्हा तैराक...

रांची के इस तालाब में समा गई कार, मातम में बदली खुशियां…

Ranchi : रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में देर...

गढ़वा में पानी-बिजली संकट को लेकर घड़े फूटे, गुस्सा उबाल पर…

Garhwa : गढ़वा में पानी-बिजली संकट को लेकर भाजपाईयों...

थाली में जहर नहीं, भरोसा परोसिये, फूड वेंडर्स को सख्त संदेश…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा की गलियों में महकते चाट-पकौड़े...