Kohramlive : दिल्ली-एनसीआर के लोगों को रविवार को बूंदाबांदी के कारण गर्मी से कुछ राहत मिली। IMD के मुताबिक, सोमवार यानि आज उत्तर-पश्चिम दिशाओं से 20-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। आंशिक रूप से बादल भी छाए रह सकते हैं। दिन में मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान बढ़ सकता है। अनुमान है कि सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान बढ़कर 40 डिग्री तक और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 14 जून तक दिल्ली में पारा 40 से 41 डिग्री के करीब ही बना रहेगा। 15 जून को मौसम में बदलाव से हल्की बारिश हो सकती है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, रविवार को चली हवा से प्रदूषण के स्तर में मामूली गिरावट हुई। रविवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 130 दर्ज किया गया।
इसे भी पढ़ें : BCCL के इंजीनियर के परिवार को फॉर्चूनर ने कुचल डाला… देखें कहां
इसे भी पढ़ें : झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने CM को किया ईमेल… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : भोरे- भोर डैम में डूबे तीन बच्चे, मची चीख-पुकार… देखें कहां
इसे भी पढ़ें : झारखंड में बंद होंगे यह 25 प्राइवेट स्कूल… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : अगले 36 घंटों में तूफान बिपरजॉय होगा तेज, IMD ने जारी किया अलर्ट
इसे भी पढ़ें : अभी सताएगी भीषण गर्मी, कब आएगा मॉनसून
इसे भी पढ़ें : PDF फाइल डाउनलोड करते समय हो जाएं अलर्ट, वर्ना…






