spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

अगले 36 घंटों में तूफान बिपरजॉय होगा तेज, IMD ने जारी किया अलर्ट

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि चक्रवात बिपरजॉय अगले 36 घंटे में गंभीर रूप लेने वाला है और अगले दो दिन में उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। IMD ने शुक्रवार को माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा की बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय 8 जून को रात 11:30 बजे पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर मौजूद था, जो गोवा से 840 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम और मुंबई से 870 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में स्थित था।

ट्वीट में कहा गया, “बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय 8 जून को रात 11:30 बजे पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर मौजूद है, जो गोवा से 840 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम और मुंबई से 870 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में स्थित है… यह अगले 36 घंटे के दौरान धीरे-धीरे गति पकड़ेगा और अगले 2 दिन में यह उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा…” मौसम विभाग ने पहले एक बुलेटिन में कहा था, “पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर VSCS बिपरजॉय, जो 8 जून को 0530 बजे (IST) अक्षांश 13.9 N और देशांतर 66.0 E के निकट केंद्रित है, और जो गोवा से लगभग 860 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम तथा मुंबई से 910 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित है, और गति पकड़ेगा और उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा…”।

वरिष्ठ वैज्ञानिक और आईएमडी पुणे के प्रमुख डॉ. केएस होसलिकर ने बताया कि ‘फिलहाल हमें भारत के तटीय इलाकों पर कोई सीधा असर पड़ने की उम्मीद नहीं है। ताजा पूर्वानुमान से पता चलता है कि चक्रवात के तट से दूर उत्तर और उत्तर-पश्चिम की ओर जाने की संभावना है। बता दें कि अरब सागर में उठ रहे ‘अत्यंत गंभीर’ चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ की तेजी अगले तीन दिनों में और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। बहरहाल यह साइक्लोन भारतीय तट से दूर ही रहेगा क्योंकि यह उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। चक्रवात बिपरजॉय के कारण अरब सागर में 25-28 फीट ऊंची लहरों के उठने की उम्मीद है।

चक्रवात बिपरजॉय के कारण 10, 11 और 12 जून को हवा की रफ्तार 45 से 55 समुद्री मील तक जा सकती है। हवा की गति 65-नॉट के निशान को भी छू सकती है। चक्रवात के कारण दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र सहित तटीय इलाकों में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। अहमदाबाद में आईएमडी के मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनोरमा मोहंती ने कहा कि सभी बंदरगाहों को दूरस्थ चेतावनी संकेत फहराने के लिए कहा गया है। अगले 36 घंटों में तूफान बिपरजॉय और तेज होगा।

आईएमडी ने कहा कि हालांकि साइक्लोन बिपरजॉय से भारत, ओमान, ईरान और पाकिस्तान सहित अरब सागर से सटे देशों पर अभी तक किसी बड़े असर की भविष्यवाणी नहीं की गई है। जामनगर के कलेक्टर बीए शाह ने कहा कि जरूरत पड़ने पर जिले के समुद्र तट पर स्थित 22 गांवों में लगभग 76,000 लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजने की एक बड़ी योजना बनाई गई है। वर्तमान में ऐसा कोई पूर्वानुमान नहीं है कि साइक्लोन बिपरजॉय तट के करीब आएगा। डॉ. केएस होसलिकर ने कहा कि ‘लेकिन मछुआरों के लिए चेतावनी जारी की गई है और पश्चिमी तट पर उचित सावधानी बरती जानी चाहिए, क्योंकि समंदर मे भीषण तूफान है।’

पूर्व-मध्य अरब सागर में ‘बहुत गंभीर’ चक्रवाती तूफान जारी है। जहां 135-145 किमी. प्रति घंटे से लेकर 160 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं समुद्र के ऊपर चल रही हैं। 10 जून तक हवा की रफ्तार 170 किमी. प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक चक्रवात कम से कम 13 जून तक ‘बहुत गंभीर’ रह सकता है।  हालांकि चक्रवात देश के पश्चिमी तट से कई सौ किलोमीटर दूर है। इसके बावजूद गोवा, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात को अलर्ट पर रखा गया है। समुद्र में तूफान है, इसलिए 14 जून तक समुद्र में मछली पकड़ने का काम बंद रखने को कहा गया है।

इसे भी पढ़ें :यहां मानसून ने दी दस्तक, चक्रवाती बिपरजॉय का दिखेगा असर

इसे भी पढ़ें :अगले 48 घंटों में हो सकती है मानसून की एंट्री, जानें IMD ने क्या कहा

इसे भी पढ़ें :अरब सागर से उठा तूफान, 24 घंटों के दौरान भारत के इन राज्यों में…

इसे भी पढ़ें :झारखंड में हीट वेव का अलर्ट, इन जिलों के लोग रहें सावधान

इसे भी पढ़ें :अभी और तरसाएगा मानसून, जानें IMD ने क्या कहा

इसे भी पढ़ें :झारखंड में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…देखें क्या

इसे भी पढ़ें :झारखंड में अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानें यहां

इसे भी पढ़ें :घर से निकलने वाले सावधान, 10 जिलों में लू का अलर्ट

इसे भी पढ़ें :अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम का हाल

इसे भी पढ़ें :

झारखंड में कौन मंत्री कहां फहरायेंगे तिरंगा… जानें

Ranchi : तिरंगा, राष्ट्रगान और आजादी के जश्न की...

संसद में वित्त मंत्री बोली, UPI पर टैक्स नहीं…

Delhi : मानसून सत्र अब अपने आखिरी पड़ाव पर...

बारिश में भी नहीं थमे कदम, विधानसभा गेट नंबर-1 पर छात्रों का हुजूम…

Ranchi : बारिश की बूंदें गिरती रहीं, लेकिन झारखंड...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में कौन मंत्री कहां फहरायेंगे तिरंगा… जानें

Ranchi : तिरंगा, राष्ट्रगान और आजादी के जश्न की...

संसद में वित्त मंत्री बोली, UPI पर टैक्स नहीं…

Delhi : मानसून सत्र अब अपने आखिरी पड़ाव पर...

बारिश में भी नहीं थमे कदम, विधानसभा गेट नंबर-1 पर छात्रों का हुजूम…

Ranchi : बारिश की बूंदें गिरती रहीं, लेकिन झारखंड...