RANCHI : मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा द्वारा झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष गोविंद मेवाड़ के सम्मान में आज साढ़े 9 बजे ज्योति संगम लेन, अप्पर बाजार, रांची में अपना पांचवा स्थाई अमृतधारा का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रांची सांसद संजय सेठ, विशिष्ट अतिथि संजीव विजयवर्गीय उपमहापौर, विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष रांची शाखा एवं राष्ट्रीय अमृतधारा संयोजक वरुण जालान एवं ज्योति संगम लेन के सभी पदाधिकारीगण ने इस अमृतधारा का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र तोसावर एवं सेंकी राईका थे। कार्यक्रम संचालन पूर्व अध्यक्ष मनीष लोधा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष अमित चौधरी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत एवं अंग वस्त्र देकर उनका सम्मान किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में यह भी कहा कि रांची शाखा बहुत जल्द दो से तीन स्थाई अमृतधारा का उद्घाटन करेगा ।ज्योति संगम के सदस्य मुकेश काबरा ने कहा युवा मंच जिस कार्य प्रणाली से कार्य करता है वह देखने लायक होता है। अमृतधारा संयोजक वरुण जालान ने कहा कि राष्ट्र के द्वारा जो पदभार मुझे मिला है मैं उसे निष्ठा पूर्वक निर्वाह करूंगा।

उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि पहाड़ी मंदिर में भी एक स्थाई अमृतधारा लगवाना चाहिए उसके लिए वहां बोरिंग हो चुकी है अगर युवा मंच आगे आता है तो उनके साथ मिलकर यह कार्य को पूरा किया जाएगा। अंत में मुख्य अतिथि संजय सेठ सांसद रांची ने कहा युवा मंच को जब मेरी जहां जरूरत हो मैं उनके सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। युवा मंच युवाओं का एक बहुत बड़ा समूह है इसे समाज को सख्त जरूरत है। धन्यवाद ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष वरुण जालान ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ज्योति संगम के दीपक कुमार पंकज, अजय बथवाल, संजय गुप्ता, प्रमोद लोहिया, रंजीत जयसवाल, महेंद्र वर्मा, मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष अशोक नारसरिया रांची शाखा के पूर्व अध्यक्ष मुकेश काबरा ,अशोक लाठ ,मुकेश जाजोदिया, वरुण जालान, मनीष लोधा, अध्यक्ष अमित चौधरी, सचिव विकास गोयल, कोषाध्यक्ष अमित जांगिड़, उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, सह सचिव सन्नी टिबडेवाल, विशेष आमंत्रित सदस्य, कार्यकारिणी सदस्य एवं मंच परिवार के बड़ी संख्या में सदस्यों ने अपनी सहभागिता देकर आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाया। यह जानकारी प्रवक्ता रमन बगड़िया ने दे दी।
इसे भी पढ़ें : तीन सरकारी मुलाजिमों पर गिरेगी गाज, CM ने दिये आदेश… जानें
इसे भी पढ़ें : दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में गई छात्रा के साथ गैंगरे’प… जानें
इसे भी पढ़ें : नई नवेली दुल्हन की फं’दे पर ल’टकी मिली डे’ड बॉ’डी, फरार… जानें
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर में दुस्साहसिक वारदात, घर में घुसकर मा’री गोली… जानें
इसे भी पढ़ें : दुखी पारा शिक्षक उतरे सड़क पर, CM आवास घेरने का था इरादा, पर पुलिस ने…
इसे भी पढ़ें : एक घर के अंदर मिले 24 नाग-नागिन, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : झारखंड में अगले दो दिनों तक मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट















