Bihar : बगहा के एक घर में एक साथ 24 जहरीले नाग-नागिन मिले। इतनी बड़ी संख्या में मदन चौधरी के घर के अंदर सांप मिलने की फैली खबर के बाद इलाके में तहलका मच गया। उनका घर मधुबनी पंचायत के वार्ड नंबर पांच में है। यह सारे सांप घर के सीढ़ी रूम में रखे ड्रेसिंग टेबल के नीचे मिले। फुफकार और फन उठाए नाग-नागिन को देख घरवालों की हालत पतली हो गई। चीख-चीत्कार सुन आसपास से जुटे पड़ोसी यह नजारा देख हैरान और परेशान हो गए। हर किसी ने अपने-अपने घरों के पलंग, कुर्सी टेबल, खटिया के नीचे झांकना शुरू कर दिया। जल्दबाजी में सांप धरने वाले को बुलाया गया। स्नेक कैचर ने सभी सांपों को अपने काबू में कर उन्हें डिब्बे में बंद कर दिया। बाद में सभी सांपों को गंडक नदी के किनारे ले जाकर छोड़ दिया। इस घर के सारे मर्द बाहर कमाने गए है। घर में सिर्फ महिलाये और बच्चे एक वृद्ध के साथ रहते है। खेल-खेल में बच्चों ने सबसे पहले सांप को देखा और शोर मचाया। ताका-झांकी में घर के अंदर पल पोश रहे कोबरा पर सबकी नजर गई। वहां कई दर्जन सांप के अंडे भी मिले।
इसे भी पढ़ें : कहीं चूक न जाये शानदार मौका, डेट से पहले ITR फाइलिंग पर फायदा… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : खासमखास के मा’रे जाने के पीछे का राज खोल गए SSP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : महज 50 हजार में अग्निवीर में बहाल कराने वाला धराया, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : बैंकर्स रेगुलर पेंशन दें हकदारों को : DC
इसे भी पढ़ें : गोलमोल जवाब देने पर बड़ा कांड होने से बच गया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : नेतरहाट विद्यालय की तर्ज पर मॉडल स्कूलों के बच्चों को निखारें : CM












