GUMLA : एक पति ने हैवानियत का परिचय देते हुए अपनी पत्नी को क्रूरता से मार मामला गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के टांगरसिकवार सेमरटोली गांव है। जानकारी के अनुसार, जावा मुंडा ने सोमवार को अपनी पत्नी बिरसो देवी (45) की गला काटकर जान ले ली।
इसे भी पढ़ें : कर्नाटक में 14 दिनों के लिए सब कुछ बंद, सिर्फ इन सेवाओं को छूट
सुसाइड की नीयत से खुद को लगा ली आग
पत्नी को मारने के बाद पति ने सुसाइड की नीयत से आरोपी ने खुद पर पेट्रोल छिड़क आग लगा ली। हालांकि आरोपी को बचा लिया गया और अस्पताल में इलाजरत है। बड़ी बेटी बाहर से घर पहुंची तो उसने मां की लाश देख लोगों को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।
इसे भी पढ़ें : BREAKING : नैंसी सहाय फिर बनी देवघर डीसी, हटाये गये मंजुनाथ भजंत्री
बड़ी बेटी गई थी शादी में
घटना के संबंध में मृतका की बेटी बसंती कुमारी ने बताया कि रविवार की रात में वह गांव में एक शादी समारोह में गई थी। जहां से सोमवार सुबह घर लौटी। उसने देखा कि घर का दरवाजा बंद था और अंदर से रोने की आवाज आ रही थी। बसंती ने घर के छप्पर पर चढ़कर देखा तो उसकी मां की लाश दिखी। बगल में बैठी बहन मोन्तरनि (7) और एक अबोध बहन के चेहरे पर खून के छीटे पड़े हुए थे और दोनों रो रही थी। हत्यारा पिता जावा मुंडा ने अपने शरीर में आग लगा ली है।
इसे भी पढ़ें : पत्नी मुंह से देती रही सांसें, पति ने गोद में तोड़ दिया दम
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया
घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आग से झुलसे आरोपी को 108 एंबुलेंस के सहारे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घाघरा पहुंचाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।








