spot_img

पत्‍नी मुंह से देती रही सांसें, पति ने गोद में तोड़ दिया दम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

महामारी के मुश्किल हालात से मजबूर पति ने पत्नी की गोद में ही दम तोड़ दिया. ऑक्सीजन की कमी कैसे लोगों को मौत का मंजर दिखा रही है इसका सबसे ताजा उदाहरण यूपी के आगरा शहर में देखने को मिला.एक पत्नी लाख कोशिशों के बाद भी अपने पति को नहीं बचा पाई और पति ने पत्नी की बाहों में दम तोड़ दिया.

पति को जब ऑक्सीजन नहीं मिला तो पत्नी ने मुंह से सांस देने की कोशिश की. ऑक्सीजन की कमी ने एक पत्नी को इस कदर लाचार और बेबस बना दिया कि मुंह से दी गई सांसें भी उसके पति को नहीं बचा सकी. लेकिन वो कोशिश भी बेकार ही गई. ऑटो रिक्शा में मुंह से सांस देने की ये तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं. 

रेनू सिंघल आगरा के विकास कॉलोनी सेक्टर 7 की रहने वाली है. अचानक उसके पति रवि सिंघल की तबीयत खराब होती है.  सांस लेने में दिक्कत होने लगी. पति की तबीयत बिगड़ती देख पत्नी अकेले अपने पति को ऑटो से लेकर अस्पताल पहुंची. लेकिन वहां पर उन्हें अस्पताल में दाखिला मिलता कि उससे पहले ही वो तड़पने लगे.  

पति को मौत की तरफ बढ़ता देख महिला ने अपने मुंह से ही पति के फेफड़ों में सांसें भरना शुरू की. काफी देर तक एक पत्नी अपने पति को माउथ टू माउथ ऑक्सीजन देने की कोशिशें करती है लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी उसकी सांसें ऑक्सीजन न बन सकीं और पति ने पत्नी की गोद में दम तोड़ दिया. 

पति को बचाने की हर मुमकिन कोशिश करती महिला की यह तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. लेकिन सवाल ये है कि आखिर कब तक कब तक इस देश में ऑक्सीजन की कमी से लोग मौत जैसा खौफनाक मंजर देखते रहेंगे.  आखिर इस महामारी के वक्त लोगों के पास मौत ही आखिरी विकल्प कब तक बनती रहेगी. 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

किसानों के लिये बेहतर मौका… जानें

Kohramlive : किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिहाज...

अनन्या के शेयर की ये तस्वीरें, फैंस बोले बेहद क्यूट…

 Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपने फैंस...

अवनीत कौर ने शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर ने अपने...

कृति सेनन ने इंस्टा पर शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आये दिन चर्चा...

जैकलीन ने गोल्डन आउटफिट में बिखेरा जलवा…

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पहली बार कान्स...