Palamu : शराबी और सितमगर पति विजय की हरकतों से दुखी पत्नी कमला देवी जहर खा ली। उसे छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, पर उसे बचाया नहीं जा सका। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में यह बातें सामने आई है कि विजय परहिया रोज दारू पीकर घर आता था और बेवजह पत्नी कमला देवी को मारा-पीटा करता था। 10 रोज पहले ही कमला के पिता की मौत हुई थी। घर में शादी के लायक बेटियां थी। पति के शराबी होने के चलते कमला टेंशन में रहती थी। पिता की मौत के बाद पति के बर्त्ताव से दुखी कमला अपनी जिंदगी से थक-हार चुकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के खेंद्रा कला गांव की है।
इसे भी पढ़ें : राजस्थान के नये CM भजनलाल शर्मा ने ली शपथ…
इसे भी पढ़ें :जियो ने लॉन्च किये तीन धमाकेदार प्लान्स
इसे भी पढ़ें :प्रोफेसर के कई पदों पर वैकेंसी… जानें
इसे भी पढ़ें :सर्दियों में आंखें हो जाती है ड्राई, ऐसे रखें खास ख्याल, जानें…
इसे भी पढ़ें :इस ठंड में एलर्जी या खुजली से परेशान हैं तो अपनाये यह घरेलू नुस्खा…
इसे भी पढ़ें :जीभ का रंग बता जाता सेहत का राज, जानें कैसे…












