Giridih : नवविवाहिता काजल को जीने नहीं दिया गया। शादी के एक महीने के अंदर ही उसे धधकती आग के हवाले कर दिया गया। 20 दिनों से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही काजल ने अब आंखे मूंद ली। काजल के मायके वालों का इल्जाम है कि उनके दामाद और ससुरालवालों मे मिलकर बेटी को जिंदा जला डाला। बीते 5 मई को बेंगाबाद की काजल की शादी गोड्डा के कामता साव के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ हुई थी। काजल के घरवालों ने बताया कि शादी के ठीक एक महीने बाद 5 जून की रात को खाना बनाने को लेकर दोनों पति पत्नी में बहस हुई। इसी पर उन लोगों ने मारपीट के बाद उसपर किरोसिन छिड़ककर उसे जिंदा जला दिया। खबर मिलने पर मायके वाले जब काजल के ससुराल पहुंचे तो वह बुरी तरह झुलसी हुई थी। उसे पहले गोड्डा सदर अस्पताल ले गए। उसके बाद भागलपुर स्थित मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। एक हफ्ते बाद उसे फिर गोड्डा सदर अस्पताल लाया गया। जहां 25 जून को उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से काजल का पति फरार है। परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।
इसे भी पढ़ें : बहु ने की ऐसी करतूत कि खौल गया ससुर का खू’न, क्या कर डाला… देखें
इसे भी पढ़ें : कंस्ट्रक्शन कंपनी की साइट पर अंधाधुंध फा’यरिंग, क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें :43 प्रशिक्षु उप समाहर्त्ताओं को भेजा गया जिलों में, देखें पूरी लिस्ट…
इसे भी पढ़ें :हजारीबाग और दुमका को मिले नये कमिश्नर….
इसे भी पढ़ें :पटना के लिए रवाना हुई रांची-पटना वंदे भारत, लोगों ने लगाये वंदे मातरम् के नारे
इसे भी पढ़ें :ICC World Cup 2023 का Schedule जारी, देखें…
इसे भी पढ़ें :देश को आज मिलेगी 5 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात
इसे भी पढ़ें :गर्वनर और CM से समारोह में शामिल होने का DRM ने किया आग्रह
इसे भी पढ़ें :डायन करार देकर उतारा मौ’त के घाट…






