RANCHI : पीएम मोदी आज मध्यप्रदेश दौरे पर हैं, इस दौरान राजधानी भोपाल स्थित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ‘यह पहली बार है कि एक दिन में पांच (वंदे भारत) ट्रेनों का उद्घाटन किया जा रहा है। इन ट्रेनों के साथ, रेल-विद्युतीकृत सभी राज्यों में कम से कम एक जोड़ी वंदे भारत है। ’ जबकि शेष भारत वंदे भारत ट्रेन से जुड़ा हुआ है, असम को छोड़कर, उत्तर पूर्व भारत को अभी तक ये ट्रेनें नहीं मिली हैं, जहां वंदे भारत की एक जोड़ी चालू है।
पीएमओ ने बयान में कहा था
पीएमओ की ओर से सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री जिन पांच ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे, उनमें रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, खजुराहो-भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस, मडगांव (गोवा)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस, धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस और हटिया-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं।
Bhopal Jabalpur Vande Bharat Express
पीएमओ ने कहा कि रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस महाकौशल क्षेत्र (जबलपुर) को मध्य प्रदेश के मध्य क्षेत्र (भोपाल) से जोड़ेगी। इससे, भेड़ाघाट, पंचमढ़ी, सतपुड़ा आदि पर्यटन स्थलों की ओर आवाजाही सुलभ होगी। यह ट्रेन इस मार्ग की मौजूदा सबसे तेज ट्रेन की तुलना में लगभग 30 मिनट तेज होगी।
Bhopal Indore Vande Bharat Express
खजुराहो-भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस मालवा क्षेत्र (इंदौर) और बुंदेलखंड क्षेत्र (खजुराहो) को मध्य क्षेत्र (भोपाल) से जोड़ेगी जिससे दोनों क्षेत्रों के संपर्क में सुधार होगा। इससे महाकालेश्वर, मांडू, महेश्वर, खजुराहो, पन्ना जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को लाभ मिलेगा। यह ट्रेन इस मार्ग पर सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन की तुलना में लगभग 2.30 घंटे तेज होगी
Madgaon Mumbai Vande Bharat Express
मडगांव (गोवा)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। यह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और गोवा के मडगांव स्टेशन के बीच चलेगी। यह दोनों स्थानों को जोड़ने वाली वर्तमान की सबसे तेज ट्रेन की तुलना में लगभग एक घंटे की यात्रा के समय को बचाने में मददगार होगी।
Dharwad Bengaluru Vande Bharat Express
धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस कर्नाटक के महत्वपूर्ण शहरों धारवाड़, हुबली और दावणगेरे को राज्य की राजधानी बेंगलुरु से जोड़ेगी। पीएमओ ने कहा कि इससे क्षेत्र में पर्यटकों, छात्रों, उद्योगपतियों आदि को बहुत लाभ होगा। यह ट्रेन इस मार्ग की मौजूदा सबसे तेज ट्रेन की तुलना में लगभग 30 मिनट अधिक गति से चलेगी।
Hatia Patna Vande Bharat Express
हटिया-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस झारखंड और बिहार के लिए पहली वंदे भारत होगी। पीएमओ ने कहा कि पटना और रांची के बीच संपर्क बढ़ाने वाली यह ट्रेन पर्यटकों, छात्रों और व्यवसाइयों के लिए वरदान साबित होगी। यह दोनों स्थानों को जोड़ने वाली, वर्तमान की सबसे तेज ट्रेन की तुलना में, यात्रा के लगभग एक घंटे और पच्चीस मिनट के समय को बचाने में मदद करेगी।
इसे भी पढ़ें :झारखंड के 6 जिलों में IMD अलर्ट, देखें…
इसे भी पढ़ें :येलो अलर्ट पर झारखंड, अगले तीन घंटों में इन जिलों में …
इसे भी पढ़ें :पैसे की लेनदेन में मा’रे गये थे अग्रवाल बंधु, गुनाहगार दोषी करार… जानें
इसे भी पढ़ें :झारखंड के कई जिलों में IMD अलर्ट, अगले दो दिनों तक बारिश
इसे भी पढ़ें :झारखंड में अगले 24 घंटे में तेज रफ्तार से चलेगी हवा, भारी बारिश का भी अलर्ट






