रांची : रविवार को मिशन पिंक हेल्थ सीरीज का 62वां कैंप लगाया गया। कैंप का आयोजन जमीरा उत्क्रमित विद्यालय, रामगढ़ कैंट में किया गया। जिसमें 100 adoloscent गर्ल्स एवं माताओं को इस मिशन के बारे में बताया गया। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन किया गया। कैंप में खासकर महावारी से संबंधित एनीमिया के बारे में, मेंस्ट्रूरल हाइजीन के बारे में, गुड टच बैड टच के बारे में, कन्या भ्रूण हत्या के बारे में विस्तृत जानकारी डॉक्टर सांत्वना शरण ने दी। डॉक्टर निर्मला ने एनिमिया एवं पोषण के बारे में बताया। डाक्टर मृत्युंजय ने गर्भाशय के मुख के कैंसर के कारण एवं बचाव, टीककरण एवं हाथ धोने के सही तरीके के बारे में बताया।

इसे भी पढ़ें : मरीज की मौत के बाद अस्पताल में बवाल, परिजनों ने कहा- डॉक्टर ने मार…
इसे भी पढ़ें : डाक विभाग में बंपर vacancy,ऐसे करें apply
कैंप में मौजूद सभी बच्चों को आयरन की गोली और Sanitary pad, ors पैकेट दिया गया। तेजस्वीनी की सहिया बहनों ने अपनी पूरी टीम के साथ कार्यक्रम में सहयोग किया। सभी ने इस महत्वकांक्षी योजना को दोबारा लगाने का आग्रह डॉक्टर सांत्वना शरण से की। डॉ शरण mission pink health झारखंड के स्टेट को-ऑडिनेटर और MPH के राष्ट्रीय सचिव हैं। साथ ही नेशनल आईएमए के सदस्य भी हैं। डॉक्टर सुधीर आर्या, डॉ पंकज बनर्जी, सुनील, रीता सिस्टर, अमरजीत एवं आशीष ने भी सहयोग किया। यह इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की एक बहुत ही महत्वाकांक्षी परियोजना है। जिसे जुलाई 2018 में शुरू किया गया।













