Kohramlive desk: आपके मन मे भी ये सवाल आता होगा की Bike मे डिजल इंजन क्यो नही होती है। पेट्रोल इंजन ही क्यो आती है जबकि पेट्रोल के मुकाबले डिजल सस्ता भी होता है और पेट्रोल के मुकाबले डिजल वाले इंजन माइलेज भी जादा देती है। आइये जानते हैं कुछ ऐसे कारणों के बारे में जिस वजह से डीजल इंजन का प्रयोग बाइक में नहीं किया जाता है।
1. दबाव क्षमता डीजल इंजन ज्यादा ऊर्जा पैदा करती है इसलिए इसमें ज्यादा दबाव झेलने की क्षमता होती है। डीजल इंजन 24:1 का दबाव अनुपात झेल सकती है जबकि पेट्रोल इंजन 11:1 का दबाव सहन कर सकता है। ज्यादा दबाव झेलने के लिए डीजल इंजिनों को ज्यादा भारी बनाया जाता है, जो बाइक जैसे छोटे वाहन के लिए बिलकुल ही उपयुक्त नहीं होता
2. इंजन में ज्यादा कंपन डीजल इंजन में ज्यादा दबाव अनुपात होने की वजह से इंजन में कंपन और शोर भी ज्यादा होता है। इस उच्च कंपन और शोर को संभालना एक हल्के वाहन के लिए संभव नहीं होता है।
3. डीजल इंजन की अधिक कीमत ज्यादा दबाव सहन करने के लिए डीजल इंजनों को ज्यादा भारी बनाया जाता है जिस वजह से इनको बनाने में खर्च ज्यादा होता है। डीजल इंजन और पेट्रोल इंजन के वाहनों की कीमत में 50,000 रुपये का अंतर होता है, जो छोटे वाहन के लिए बहुत ज्यादा है।
4. अधिक प्रदूषण डीजल जब इंजन में जलता है तब पेट्रोल के मुकाबले 13 प्रतिशत ज्यादा प्रदूषण उत्पन्न करता है। इसलिए डीजल इंजन का अधिक इस्तेमाल वातावरण के लिए नुकसानदेह है।
5. अधिक मैंटेनैंस खर्च डीजल इंजन में पेट्रोल के मुकाबले ज्यादा रख रखाव की जरूत होती है। इस वजह से डीजल इंजन में हर 5,000 किलोमीटर जबकि पेट्रोल इंजन में 10,000 किलोमीटर पर इंजन ऑयल को बदलने की जरूरत होती है।
Read More : Fever में गर्म क्यों हो जाता है शरीर
Read More : 2 माह की बेटी और मां को देखकर हक्का- बक्का रह गए लोग, कहा…
Read More : इस कंपनी के विज्ञापन में न्यूड मॉडल को लेकर मचा बवाल, देखें…
Read More : रिकॉर्ड 5वीं बार Under-19 World Cup विजेता बनी टीम इंडिया, इस रणनीति से मिली जीत
Read More : सबको रूला गई स्वर कोकिला लता मंगेशकर
Read More : “दहलीज” में दिखेगी झारखंडी प्रतिभा : वाई के मिश्रा
Read More : सील हो गया पलामू का हील वेव अस्पताल, देखें क्यों….












