spot_img
spot_img
spot_img

सील हो गया पलामू का हील वेव अस्‍पताल, देखें क्‍यों….

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu (Rajesh Singh) : सील हो गया पलामू का हील वेव अस्‍पताल।  24 साल के प्रिंस की जांघ रोड एक्‍सीडेंट में टूट गई। वह दर्द से कराह रहा था। परिजन उसे लेकर पलामू सदर अस्‍पताल पहुंचे। अस्‍पताल के ओपीडी में डॉ हरिओम प्रसाद ने उसे देखा और कई जांच लिख दिये। परिजन जांच की पर्ची लेकर भटक रहे थे। वहीं प्रिंस स्‍ट्रेचर पर दर्द से तड़प रहा था। इसी दरम्‍यान दो नर्स उसके पास पहुंची। एक ने कहा… स्‍ट्रेचर खाली करो, नहीं तो जमीन पर लिटा देंगे। दूसरे ने कहा- यहां इलाज कराओगे तो अपाहिज हो जाओगे। इतने में एक शख्‍स वहां पहुंचा और परिजनों से बोला- चलिये इसको भर्ती करा देते हैं। घरवाले उसके झांसे में आ गये और जख्‍मी प्रिंस को लेकर जेलहाता स्थित हील वेव अस्‍पताल पहुंच गये। यह अस्‍पताल डॉ हरिओम प्रसाद का है। वहां इलाज शुरू करने से पहले 28 हजार रुपये जमा करने को कहा गया। पैसे जमा करने की बात सुन प्रिंस के घरवालों को झटका लगा। उनकी माली हालत ऐसी नहीं कि एकलौते कमाऊ बेटे के इलाज के लिए पैसा जमा कर सके। किसी तरह इधर-उधर से 15 हजार रुपये जुगाड़ किया और अस्‍पताल में जमा करा दिया। इलाज तब भी शुरू नहीं हुआ। बोला गया… बाकी के 13 हजार जमा करने के बाद ही ऑपरेशन होगा। परिजनों ने कई लोगों से मदद की गुहार लगाई। मामले की जानकारी सोशल मीडिया के जरिये सीएम हेमंत सोरेन तक पहुंचाई गई। जिसके बाद प्रशिक्षु IAS ऑफिसर डॉ आशीष अग्रवाल को पूरे मामले की तहकीकात की जानकारी दी गई। जांच में सारे आरोप सही पाये गये, जिसके बाद हील वेव अस्‍पताल को सील कर दिया गया। वहीं जख्‍मी प्रिंस को सदर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। वहीं हिल वेव अस्‍पताल के कर्मी अस्‍फाक का कहना है कि छोटू त्रिपाठी नाम का एक शख्‍स मरीज के साथ आया था। बोला- गरीब आदमी है, कुछ कम बेसी कर इलाज कर दीजिये। इसका आयुष्‍मान कार्ड भी है। मगर हमारे अस्‍पताल में आयुष्‍मान की सुविधा नहीं है। उसे रिम्‍स जाने की सलाह दी गई थी। पर क्‍या हुआ पता नहीं, अचानक इन लोगों ने शिकायत कर दी। सुनें क्‍या बोले जांच अधिकारी डॉ आशीष अग्रवाल और पलामू सिविल सर्जन डॉ अनिल

इसे भी पढ़ें : PLFI एरिया कमांडर ने मुंह खोला तो देखिये क्या बता गया…

इसे भी पढ़ें : जम्‍मू से लेकर दिल्‍ली तक कांपी धरती, घरों से भागे लोग, किया…

इसे भी पढ़ें :सात फेरों से पहले दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म, फिर…

इसे भी पढ़ें : Anusha Dandekar ने स्वीमिंग पूल में लगा दी ‘आग’… देखें वीडियो

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...

रोहित शर्मा को पद्मश्री और विजय अमृतराज को पद्म भूषण…

Kohramlive : राष्ट्रपति भवन का भव्य दरबार हॉल मंगलवार को...