Kohramlive : अक्सर कुछ लोग जब कभी किसी से मिलते-जुलते या फोन पर जुड़ते हैं तो हाथ जोड़कर प्रणाम करते हैं या फिर राम-राम बोलकर अभिवानदन करते हैं। वैसे राम राम बोलकर अभिवादन करने का यह तरीका बहुत पुराना है, पर लोग यह गौर नहीं कर पाते हैं कि दो बार ही राम राम क्यों बोलते हैं।
ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स के हवाले से मीडिया में आई खबर के अनुसार, राम नाम को दो बार उच्चारित करने के पीछे छिपे धार्मिक एवं ज्योतिष महत्व को उन्होंने उजागर किया। उन्होंने खुलासा किया कि राम नाम के दो बार बोले जाने के पीछे असल में अंक ज्योतिष की गूढ़ गणना है। हिंदी शब्दावली के अनुसार, राम शब्द का पहला अक्षर ‘र’ सत्ताईसवें स्थान पर आता है। वहीं दूसरा अक्षर ‘आ’ जो कि मात्रा के रूप में ‘र’ के साथ लगता है, वह दूसरे स्थान पर और ‘म’ पच्चीसवें स्थान पर आता है। ऐसे में अंकों के माध्यम से अगर इन अक्षरों को जोड़कर देखा जाये तो यह कुछ इस प्रकार से मिलेगा: र (27)+आ (2)+म (25)= राम (54)। यानी कि एक बार राम नाम बोलने पर 54 अंक का योग पूरा होता है। वहीं, दो बार राम नाम बोलने पर 108 अंक का योग पूरा होता है।
मतलब, र (27)+आ (2)+म (25)= राम (54) : र (27)+आ (2)+म (25)= राम (54) = राम राम (108)। सरल शब्दों में कहें तो जब हम अभिवादन करते समय दो बार राम राम बोलते हैं तो वह 108 (108 बार नाम जप का महत्व) मानकों की एक माला पर राम नाम जपने के बराबर माना जाता है। तो इसलिए अभिवादन करते समय दो बार राम राम बोलने की यह सभ्यता सालों से चली आ रही है।

इसे भी पढ़ें : शांक्सी वाई-8 प्लेन रनवे से फिसला, 14 लोग थे सवार…
इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े बैंक में चली गो*लियां, हुआ बड़ा कांड…
इसे भी पढ़ें : बस, ट्रेन या हवाई जहाज से पहुंच सकते हैं अयोध्या… जानें
इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत ने 2500 युवाओं को दिया ऑफर लेटर, क्या बोल गये… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : राम मंदिर निर्माण से जुड़े श्रमिकों पर पीएम मोदी ने बरसाया फूल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : रांची शहर का जायजा लेने निकले DIG बिरथरे, बोले- अफवाहों पर ना दें ध्यान
इसे भी पढ़ें : मां के सामने जवान बेटे को पहले पीटा, फिर दे दी खौफनाक मौ*त… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : कबाड़ की चीजों से बना डाले हाथी, घोड़े और तितली… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : फोन पर लगल रहती थी बीवी, जिंदा ज*ला दिया पुराने यार को






