सीवान : भागकर शादी करने वाली अंजली गुड़गांव में मर गई। अंजली की मौत की फैली खबर के बाद उसके परिवार और गांव में कोहराम मच गया। जिसने भी सुना पति और ससुरालवालों को कोसा। लोगों का कहना है कि खुद से इतना प्यार करने वाली लड़की खुद जान नहीं दे सकती। ससुरालवालों ने ही उसकी जान ली होगी। हालांकि घटना के बाद से अंजली का पति अभिषेक फरार है। अंजली बिहार के सीवान जिले के आंदर बाजार की रहनेवाली थी।
बेटी की मौत की खबर मिलते ही पिता मनोज गुप्ता उसकी लाश लाने गुड़गांव रवाना हो गये। रविवार को जैसे ही अंजली की लाश आंदर बाजार पहुंची, पूरा गांव रो पड़ा। हजारों की भीड़ से एक ही आवाज आ रही थी, अंजली के हत्यारे को सजा दो।
अंजली आंदर थाना क्षेत्र के ही भरत प्रसाद के बेटे अभिषेक कुमार से बहुत प्यार करती थी। यह बात उसने घरवालों को भी बतायी थी। मगर जब उसे लगा कि घरवाले उसे एक नहीं होने देंगे तो वह 3 साल पहले अभिषेक के साथ भागकर शादी कर ली। तब से वह अभिषेक और उसके परिवार के साथ गुड़गांव में रह रही थी। अभिषेक गुड़गांव में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था।
शनिवार की शाम मृतका के पिता मनोज गुप्ता को अंजली की संदेहास्पद स्थिति में मौत की खबर मिली। यह मनहूस खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पिता बेटी का शव लाने के लिए गुड़गांव रवाना हो गए। अंजली के घरवालों का इल्जाम है कि ससुराल वालों ने ही उसकी बेटी की हत्या कर दी। मनोज गुप्ता आंदर के नामचीन व्यवसायी हैं। उनकी बेटी की की मौत की फैली खबर के बाद स्थानीय व्यवसायियों में आक्रोश है। विरोध में कारोबारियों ने सारी दुकानें बंद रखी और अंजली के दोषियों को सजा दिलाने की मांग की।
इसे भी पढ़ें : हॉस्पिटल से डिसचार्ज हुईं Malaika Arora
इसे भी पढ़ें : सावन को बीच सड़क पर मारी गोली, फिर देखिये बदमाशों ने क्या किया…
इसे भी पढ़ें : “सैया जी के वेट से बुलेट करे ठांय-ठांय”… धमाल मचा रहा Akshara Singh का यह गाना
इसे भी पढ़ें : फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, CNG की कीमत में भी इजाफा
इसे भी पढ़ें : पुलिस लाइन में फंदे पर लटकती मिली ट्रेनी CO की पत्नी की डेड बॉडी
इसे भी पढ़ें :गर्मी में अगर आप भी पीते है ठंडा पानी, तो हो सकता है खतरनाक, जानिए कैसे
इसे भी पढ़ें :Aryan Khan Drug Case : मुख्य गवाह प्रभाकर सैल की मौत








