Kohramlive : इंदौर के राजा रघुवंशी की शिलांग में हत्या के बाद, उनके शव से कुछ दूरी पर एक लाल-काली जैकेट मिली है। पहले माना गया कि जैकेट उनकी पत्नी सोनम की है, लेकिन सोनम के भाई ने इससे इनकार किया। अब पुलिस को शक है कि यह जैकेट हत्यारों की हो सकती है। पुलिस ने स्कूटी के GPS से पता लगाया कि वह AD व्यू पॉइंट पर रुकी थी, जहां जैकेट मिली। सोनम की तलाश जारी है, लेकिन कोहरे के कारण खोज में बाधा आई। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार भी जब्त कर लिया है और साजिश के एंगल से जांच हो रही है। इधर राजा का शव इंदौर पहुंच चुका है, लेकिन सोनम का अब तक कोई सुराग नहीं है। यहां याद दिला दें कि इंदौर के नवविवाहित राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ 13 दिन पहले मेघालय की वादियों शिलांग में हनीमून मनाने के लिए निकले थे। लेकिन तब से ही नवविवाहित जोड़ा रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। 11 दिन बाद पुलिस को राजा का शव मिला।
इसे भी पढ़ें :IED ब्ला’स्ट में जख्मी जवान को रांची लाया गया…
इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेन से मिले ये IAS और IPS… क्यों जानें
इसे भी पढ़ें :गिद्ध से टकराया आसमान का परिंदा, इमरजेंसी लैडिंग, फिर…
इसे भी पढ़ें :हजारीबाग में उग्रवादियों का तांडव, आ’गजनी, पर्चा छोड़ा
इसे भी पढ़ें :रांची के अनस ने सबको चौंका दिया… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :क्रिकेटर रिंकू सिंह की नई पारी सांसद प्रिया के संग…
इसे भी पढ़ें :अयोध्या बनेगा ऐतिहासिक पल का गवाह, 5 जून को फिर प्राण प्रतिष्ठा










