spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

रांची के अनस ने सबको चौंका दिया… जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : IIT कानपुर ने जैसे ही जेईई एडवांस्ड 2025 का रिजल्ट जारी किया, वैसे ही देशभर के होनहारों की मेहनत रंग लाई। लेकिन इस भीड़ में जो नाम सबसे अलग चमका, वो है रांची के मोहम्मद अनस का, जिसने ऑल इंडिया रैंक 42 हासिल कर झारखंड का मान बढ़ाया। मोहम्मद अनस की कहानी किसी उपन्यास की तरह है। रांची की गलियों से शुरू हुआ उनका सफर, कोटा की कोचिंग क्लासेस तक पहुंचा और वहां से सीधे जेईई की ऊंचाइयों तक। जेईई मेन में पहले ही ऑल इंडिया रैंक 17 लाकर अनस ने संकेत दे दिया था कि असली हीरा चमकने ही वाला है।

पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने बैडमिंटन को भी अपना साथी बनाया। जब किताबों का बोझ ज़्यादा हुआ, तो रैकेट ने उनका मन हल्का किया। विज्ञान और गणित के ओलंपियाड में भी उन्होंने कमाल दिखाया था। शायद तभी तो आज उनका नाम हर जुबां पर है। वहीं, जेईई एडवांस्ड 2025 के टॉपर बने कोटा के रजित गुप्ता। 360 में से 332 अंक लाकर उन्होंने AIR-1 हासिल किया। इंजीनियर पिता और प्रोफेसर मां के इस होनहार बेटे ने IIT Delhi Zone से बाजी मारी। नतीजा ये कि मेहनत, लगन और जुनून ये तीनों मिल जायें, तो मंज़िल दूर नहीं। मोहम्मद अनस और रजित जैसे छात्र भारत के भविष्य की नई कहानी लिख रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : रांची में अब सिर्फ 50 रुपये में शादी का रजिस्ट्रेशन… जानें कहां

इसे भी पढ़ें : खतियानी पदयात्रा पहुंची ओरमांझी, ढोल-नगाड़ों से हुआ भव्य स्वागत

इसे भी पढ़ें : अयोध्या बनेगा ऐतिहासिक पल का गवाह, 5 जून को फिर प्राण प्रतिष्ठा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...