Hazaribagh : हजारीबाग के केरेडारी प्रखंड के पांडू में रविवार रात टीपीसी उग्रवादियों ने हमला कर बीजीआर कंपनी के दो स्कैनिया वाहनों को आग के हवाले कर दिया और गोलीबारी की। इसमें एक युवक घायल हुआ है। घटनास्थल से टीपीसी कमांडर ‘कौशल जी’ का धमकी भरा पत्र मिला है, जिसमें कंपनियों को बिना अनुमति काम न करने की चेतावनी दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है।







