spot_img

मच्छर कुछ लोगों को ही ज्यादा क्यों काटते हैं? वैज्ञानिकों ने बताई वजह…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि कमरे में कई लोग बैठे हों, लेकिन मच्छरों का पूरा ध्यान जैसे आप पर ही हो? अगर हां, तो यह सिर्फ आपका एहसास नहीं है। वैज्ञानिकों के अनुसार, मच्छर कुछ खास संकेतों के आधार पर इंसानों की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं। आपकी सांस, शरीर की गंध, तापमान और यहां तक कि कपड़ों का रंग भी मच्छरों को आपकी ओर खींच सकता है।

ज्यादा कार्बन डाइऑक्साइड तो मच्छरों की नजर में ज्यादा आकर्षणः मच्छर हमारी सांस से निकलने वाली कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) को काफी दूरी से पहचान लेते हैं। लंबे कद वाले लोग, ज्यादा वजन वाले व्यक्ति और गर्भवती महिलाएं सामान्य तौर पर अधिक CO₂ छोड़ सकती हैं, जिससे मच्छर उनकी ओर ज्यादा आकर्षित हो सकते हैं।

शरीर की गंध भी करती है फैसलाः हर व्यक्ति के शरीर की प्राकृतिक गंध अलग होती है। त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया और पसीने में बनने वाले कुछ रसायन मच्छरों को आकर्षित करने में भूमिका निभाते हैं। यही वजह है कि कुछ लोगों को मच्छर दूसरों की तुलना में ज्यादा काटते हैं।

क्या ब्लड ग्रुप भी है वजह?: कुछ अध्ययनों में संकेत मिले हैं कि O ब्लड ग्रुप वाले लोगों को मच्छर कुछ अन्य ब्लड ग्रुप वालों की तुलना में ज्यादा काट सकते हैं। हालांकि, इस विषय पर अभी और वैज्ञानिक शोध की जरूरत है और केवल ब्लड ग्रुप से ही यह तय नहीं होता कि मच्छर किसे ज्यादा काटेंगे।

पसीना और शरीर की गर्मी भी खींचती है मच्छरों को: व्यायाम करने के बाद या गर्म मौसम में शरीर का तापमान बढ़ जाता है। पसीने में मौजूद लैक्टिक एसिड जैसे तत्व मच्छरों को आकर्षित कर सकते हैं। इसलिये मेहनत वाले काम या एक्सरसाइज के बाद मच्छरों का हमला ज्यादा महसूस हो सकता है।

गहरे रंग के कपड़े बन सकते हैं वजह: मच्छर गहरे रंगों को आसानी से पहचान लेते हैं। काले, नीले या अन्य गहरे रंग के कपड़े पहनने वाले लोग उन्हें ज्यादा नजर आ सकते हैं।

मच्छरों से बचने के आसान उपायः पूरी बांह के कपड़े पहनें। मच्छर भगाने वाली क्रीम या रिपेलेंट का इस्तेमाल करें। घर और आसपास पानी जमा न होने दें। रात में मच्छरदानी का उपयोग करें। यानी मच्छरों का आपको ज्यादा काटना महज संयोग नहीं है। इसके पीछे शरीर से जुड़े कई वैज्ञानिक कारण काम करते हैं।

इसे भी पढ़ें :

JPSC-JSSC गड़बड़ी केस में पलामू के इन दो वांटेड के घर छापा…

Palamu : JPSC और JSSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी...

वॉलंटियर के पिता के मा’रे जाने के बाद CJP की टीम बंगाल रवाना… जानें क्यों

West Bengal : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के वॉलंटियर...

जयपाल सिंह स्टेडियम से CM हाउस तक तगड़ी सुरक्षा की तैयारी

Ranchi : JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

“बार-बार बदनाम किया गया…” भावुक हुईं ममता, क्या बोली… जानें

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर और...

चतरा जेल में मचा हड़कंप…

Chatra: चतरा मंडल कारा में बंद कैदी मंटू गंझू...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: