Ranchi : डॉक्टर, इंजीनियर बन पाओ या न बन पाओ, एक अच्छा इंसान जरूर बनो। यही हुनर हमारे आंगन में स्टूडेंट्स को दिया गया है। शिक्षा के दीपक से ही अंधकार को दूर किया जा सकता है। यह कहना था नीरजा सहाय डीएवी की प्रिंसिपल किरण यादव का। मौका था 12वीं के स्टूडेंट्स के फेयरवेल का। राजधानी रांची के कांके में स्कूल परिसर में आयोजित विदाई समारोह का नाम दिया गया था ‘दीपोत्सव’।
प्रिंसिपल ने आगे कहा कि वे अपने इस आंगन में 12 से 14 वर्षों तक बच्चों को सवांरने गढ़ने और उन्हें निखारने में लगा देते हैं। ताकि वो धरती के किसी भा कोने में जाएं, तो वहां भला कर जाएं। वो भीड़ में बिल्कुल अलग दिखें। नीरजा सहाय डीएवी स्कूल बखूबी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहा है। यहां से पढ़-लिख कर निकले बच्चे आज की तारीख में अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। मौके पर मुख्य अतिथि की हैसियत से मानगो के एसडीओ शशिकांत कुमार मौजूद थे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्धघाटन किया। एसडीओ बच्चों को बेहतर इंसान बनने का कुछ टिप्स दे गये। इस मौके पर स्कूल के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये।
इसे भी पढ़ें : हार्दिक ने नताशा संग लिए सात फेरे, अब हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी…देखें
इसे भी पढ़ें : धुर्वा के थानेदार बदले, 4 और इंस्पेक्टर इधर से उधर
इसे भी पढ़ें : दो ट्रेनों में आमने-सामने जोरदार टक्कर, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : Exit poll को लेकर इलेक्शन कमीशन का बड़ा ऐलान… देखें क्या
इसे भी पढ़ें : फीस कम कराने के नाम पर 5 लाख गटके… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : ऐसा गांव जहां लोग रिश्ता नहीं करना चाहते… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : बारात से पहले दूल्हे का अंत, ”मेल्विन” खोल गई राज, क्या बोलें SP देखें…
इसे भी पढ़ें : नाम और पहचान तक बदल डाला था पंचायत भवन उड़ाने वाला खूंखार हाबिल… देखें








