spot_img
spot_img

महिला की मोटरी खोली तो दंग रह गई पुलिस, देखें क्यों…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa (Nityanand Dubey) : गढ़वा पुलिस ने अवैध 750 बोतल देसी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला रोहतास जिले की रहने वाली है। वह यहां से शराब बस पर लोड कर बिहार ले जाने वाली थी। गढ़वा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सोनपुरवा बस स्टैंड के पास एक महिला मोटरी में बांध कर कई थैलों में भरकर अवैध देसी शराब को बिहार ले जाने के लिए तैयारी में है। पुलिस कप्तान अंजनी कुमार झा तक सूचना पहुंची तो आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश गढ़वा एसडीपीओ अवध कुमार यादव को दिया गया गया।

एसडीपीओ अवध कुमार यादव ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए गढ़वा पुलिस टीम जब सोनपुरवा बस स्टैंड पहुंची तो देखी कि बस स्टैंड में एक महिला कई गठरियों के साथ बैठी हुई है। उस महिला का नाम पूछा गया तो उसने अपना नाम प्रमिला देवी उर्फ नेताइन (उम्र 48 वर्ष), देहरी, रोहतास जिला, बिहार बताया। गठरियों में रखे हुए सामान के बारे में पूछने पर उसने बताया कि इसमें देसी शराब की बोतलें है। सोनपुरवा बस स्टैंड के बगल में दुलारी पेट्रोल पंप के पास स्थित देसी शराब दुकान से खरीद कर बिहार ले जा रही है। जहां उसे बेचेगी। शराब से संबंधित कागजात महिला से मांगी गई तो उसने किसी भी प्रकार का कोई कागजात नहीं दिखाया। कुल 8 गठरियों को खोलकर चेक किया गया, तो उसमें से देसी शराब की कुल 750 बोतलें मिली। सभी 300 एमएल की बोतलें थी। सभी बोतलों को पुलिस ने जब्त कर लिया। साथ ही उस महिला को गिरफ्तार कर लिया।

छापेमारी टीम में थानेदार कृष्ण कुमार, सब इंस्पेक्टर संजय कुमार, कृष्ण कुमार कुशवाहा, रोशन कुमार पॉल, पास्कल एक्का, अभिमन्यु सिंह, दिनेश पासवान, उपेंद्र कुमार, योगेंद्र कुमार दुबे, प्रतिमा तिर्की शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : वर्षों के बिगड़े सिस्टम की थकन निगलते जा रहे CM हेमंत सोरेन, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : दुकानदारों और प्रतिष्ठान मालिकों को रांची डीसी का निर्देश, नहीं किया ये काम तो…

इसे भी पढ़ें : यह आम जनता की सरकार है, समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता : हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें : नहीं रहे झॉलीवुड अभिनेता बंटी सिंह उर्फ गुरमीत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...

मुहर्रम पर 13 फीट से ऊंचे झंडों पर रोक, DJ पूरी तरह बैन…

Garhwa : मुहर्रम को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन पूरी...

हनुमान मंदिर की जमीन पर कब्जे का इल्जाम, गुस्साये लोगों ने ऑफिस घेरा…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के सिंघरावां गांव...

मुहर्रम को लेकर रांची में हाई अलर्ट, DC-SSP ने बुलाई बैठक…

Ranchi : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण...

रांची पुलिस का बड़ा एक्शन… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची की सड़कों पर फर्राटा भरने...