spot_img
spot_img

दुकानदारों और प्रतिष्ठान मालिकों को रांची डीसी का निर्देश, नहीं किया ये काम तो…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी के हाई सिक्योरिटी जोन मोरहाबादी में दिनदहाड़े गैंगवार में हुए मर्डर के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में है। रांची पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर जहां पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं रांची डीसी ने क्राइम कंट्रोल और विधि व्यवस्था को लेकर खास इंतजाम किये हैं। डीसी छवि रंजन ने झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स, फुटकर/थोक विक्रेता दुकानदार संघ, सोना-चांदी व्यवसायी संघ, गुड्स विक्रेता संघ और रांची के सभी प्रतिष्ठान संचालकों को सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिया है। मतलब, यह कि अब सभी प्रतिष्ठानों में सड़क की ओर सीसीटीवी कैमरा लगाने होंगे। इससे संबंधित लेटर  जारी कर दिया गया है।

डीसी ने कहा है कि अतिविशिष्ट इलाकों में हुई आपराधिक घटनाओं और वर्तमान में रांची में आपराधिक घटनाओं में हो रही वृद्धि के मद्देनजर और भविष्य में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं नियंत्रण करने के लिए सभी प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरा का होना बहुत जरूरी है।

30 दिन का वीडियो फुटेज रखना अनिवार्य

सभी प्रतिष्ठानों के संचालक/मालिक, दुकान/शॉपिंग मॉल/संस्थान में हाई क्वालिटी का (HD) सीसीटीवी कैमरा लगाने कहा गया है। उसके DVR में कम से कम 30 दिनों तक का (24×7) निर्बाध वीडियो फुटेज रखना अनिवार्य है। वहीं बाहरी कैमरे का DVR के फीड को रांची के जिला कम्पोजिट कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराना होगा।
कैमरा लगाने की सूचना सिटी एसपी को दें
प्रतिष्ठानों के मालिकों/संचालकों को डीसी छवि रंजन ने निर्देश दिया है कि अपने स्तर से अपने प्रतिष्ठानों के आस-पास, सड़क की ओर सीसीटीवी (HD) कैमरा लगाना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों के जान-माल का नुकसान ना हो। शहर में विधि-व्यवस्था/शांति व्यवस्था बनी रहे।

इसे भी पढ़ें :एनकाउंटर में एक आतंकी ढेर

इसे भी पढ़ें :नहीं रहे झॉलीवुड अभिनेता बंटी सिंह उर्फ गुरमीत

इसे भी पढ़ें :दिनदहाड़े 3 लाख की लूट, पुलिस के हाथ लगा ये क्‍लू…

इसे भी पढ़ें :बहन को छोड़ने गया था ससुराल, जीजा ने बनवा दिया दूल्‍हा, फिर जो हुआ…

इसे भी पढ़ें :स्टेशन के प्लेटफार्म पर बदमाशोंं ने क्‍या कर डाला, देखें…

इसे भी पढ़ें : पूर्व IPS आरएन सिंह के घर पर IT रेड, बेसमेंट में मिले 650 लॉकर, अब तक करोड़ों रुपये बरामद…

इसे भी पढ़ें : Big Breaking : झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, राज्‍य में खुलेंगे सभी स्‍कूल-कॉलेज, जानिये डिटेल्स…

इसे भी पढ़ें :दूसरों के पति चुराने में माहिर है ये महिला, जानिए कैसे…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

मुहर्रम पर 13 फीट से ऊंचे झंडों पर रोक, DJ पूरी तरह बैन…

Garhwa : मुहर्रम को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन पूरी...

हनुमान मंदिर की जमीन पर कब्जे का इल्जाम, गुस्साये लोगों ने ऑफिस घेरा…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के सिंघरावां गांव...

मुहर्रम को लेकर रांची में हाई अलर्ट, DC-SSP ने बुलाई बैठक…

Ranchi : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण...