Navratri 2026 : कब से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, इस बार 8 या 9 दिन… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : सनातन परंपरा में चैत्र नवरात्रि को बेहद पवित्र और शुभ पर्व माना जाता है। इस दौरान भक्त पूरे श्रद्धा भाव से मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं। इस बार चैत्र नवरात्र को लेकर लोगों के मन में एक सवाल सबसे ज्यादा है, क्या नवरात्र 8 दिन के होंगे या पूरे 9 दिन? आइये आपको बताते हैं इस साल नवरात्र की पूरी तिथि, घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और कन्या पूजन कब होगा। हिन्दु पंचाग के अनुसार इस वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि 19 मार्च को सुबह 6 बजकर 52 मिनट से शुरू होगी और 20 मार्च को सुबह 4 बजकर 52 मिनट पर समाप्त होगी। इसी के साथ 19 मार्च से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो जायेगी।

इस साल पूरे 9 दिन रहेंगे नवरात्र

आमतौर पर नवरात्र 9 दिन के होते हैं, लेकिन कभी-कभी तिथियों के घटने-बढ़ने की वजह से ये 8 दिन के भी हो जाते हैं। लेकिन इस साल सभी तिथियां क्रम से आ रही हैं, इसलिये 2026 में चैत्र नवरात्र पूरे 9 दिन मनाये जायेंगे। नवमी और कन्या पूजन 27 मार्च को होगा। नवरात्र की शुरुआत घटस्थापना या कलश स्थापना से होती है। इसी दिन घर या मंदिर में देवी का आवाहन किया जाता है। घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6.52 बजे से 7.53 बजे तक। अगर इस समय में स्थापना संभव न हो तो अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.05 बजे से 12.53 बजे तक।

नवरात्र में होती है देवी के नौ रूपों की पूजा

नवरात्र के नौ दिनों में देवी के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है—

  1. शैलपुत्री
  2. ब्रह्मचारिणी
  3. चंद्रघंटा
  4. कूष्मांडा
  5. स्कंदमाता
  6. कात्यायनी
  7. कालरात्रि
  8. महागौरी
  9. सिद्धिदात्री

मान्यता है कि पूरे विधि-विधान से पूजा करने पर मां दुर्गा भक्तों के जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। चैत्र नवरात्र को नये साल और नई शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है, इसलिए इस दौरान की गई पूजा और साधना विशेष फलदायी मानी जाती है।

इसे भी पढ़ें : नगर निगम में JMM का डबल धमाका, डिप्टी मेयर की कुर्सी भी झामुमो के नाम 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: