spot_img
spot_img

जब दूल्‍हे की बहन ले दुल्‍हन संग फेरे, तो दूल्‍हा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : दुनिया में शादी-विवाह के रस्‍म-रिवाज नाना प्रकार के होते हैं। सभी जातियों, समुदायों और धर्मों में अलग-अलग प्रकार की परंपराओं का पालन स्‍वाभाविक है। कुछ ऐसी भी परंपराएं होती है, जो अस्‍वाभाविक और अजब लगती है, पर इनकी सच्‍चाई से इनकार नहीं किया जा सकता। आपने दूल्हा-दुल्हन की शादी तो देखी होगी, लेकिन यदि किसी शादी में दूल्‍हे की जगह उसकी अविवाहित बहन दुल्‍हन संग सात फेरे ले, तो थोड़ा अटपटा तो लगेगा ही। मन में सवाल उठेगा कि आखिर दूल्‍हा क्‍या करेगा, लेकिन गुजरात के एक आदिवासी इलाके में ऐसा ही होता है।

गुजरात के तीन गांवों में प्रचलित है यह अनोखी परंपरा

यह अनोखी परंपरा गुजरात के तीन गांवों सुरखेड़ा, सानदा और अंबल में प्रचलित है। यहां ऐसी मान्यता है कि तीनों गांवों के ग्राम देवता कुंवारे हैं। इसलिए उन्‍हें सम्‍मान देने के लिए दूल्‍हे घर पर ही रहते हैं और उनकी अविवाहित बहन सात फेरे लेती है।

इसे भी पढ़ें : Corona Fear के कारण Sex पर Peculiar Guidelines, लोग हक्‍का-बक्‍का

परंपरा का पालन नहीं करने पर हो जाता है अशुभ 

सुरखेड़ा गांव के कांजीभाई ने बताया कि, ‘सुरखेड़ा, सानदा और अंबल गांव में दूल्हे की जगह बहन सात फेरे लेती है। यह परंपरा बरसों से इन तीनों गांवों में चली आ रही है। ऐसा माना जाता है कि यदि कोई इस परंपरा का पालन नहीं करता है, तो कुछ ना कुछ अशुभ हो जाता है इसलिए गांव के लोग इस परंपरा का पालन करते हैं।

मंगल फेरे भी लेती है बहन

सुरखेड़ा गांव के मुखिया रामसिंह भाई राठवा का कहना है कि बाकी गांवों में आम तौर पर दूल्हा सारी पारंपरिक रस्‍में निभाता है। लेकिन हमारे गांव में जो रस्में दूल्‍हा निभाता है, वह उसकी बहन करती है। यहां तक कि ‘मंगल फेरे‘ भी बहन ही लेती है। रामसिंह भाई राठवा आगे कहते हैं, जब भी लोगों ने इस परंपरा को अनदेखा किया है तो उनका नुकसान हुआ है। कई बार लोगों ने कोशिश की है कि इस परंपरा को न मानें। लेकिन ऐसे में देखा गया कि या तो शादी टूट जाती है या फिर वैवाहिक जीवन सुखद नहीं रहता। वैवाहिक जीवन में परेशानियां आने लगती है।

इसे भी पढ़ें : हरी-भरी घासों के बीच ये आवाज कैसी….

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

Mahavir Jayanti 2026: खास है कल का दिन… जानें क्यों

Kohramlive : हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष...

Carrot sculpture artist girl : दांतों से गाजर तराशकर ये लड़की बनाती हैं मूर्तियां, दुनिया हैरान…

दुनिया में हुनर की कमी नहीं, लेकिन कभी-कभी कोई ऐसा टैलेंट सामने आता है जो लोगों को सचमुच चौंका देता है। सोचिये, एक साधारण सी Carrot, जिसे हम रोजमर्रा की सब्जी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, वही किसी के हाथों नहीं बल्कि दांतों से तराशकर कला की अनोखी मिसाल बन जाये!

जरा हटकेः 6000 साल बाद ‘जिंदा’ मिला रहस्यमयी जीव! दुनिया हैरान…

Kohramlive : कभी-कभी प्रकृति ऐसे रहस्य खोल देती है,...