Bokaro : सीसीएलकर्मी हीरामन महतो की लाश बुधवार की दोपहर उनके ही घर में फंदे से झूलती मिली। परिजनों ने बताया कि 54 साल के हीरामन महतो स्वांग गोविंदपुर कोलियरी में टायर मेंटेनेंस का काम करते थे। पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे। तनाव में भी रहते थे। बीते मंगलवार को ही रांची के एक अस्पताल से इलाज कराकर घर लौटे थे। बुधवार की दोपहर बहू जब खाना खाने के लिए बुलाने गई तो अंदर से दरवाजा बंद मिला। खिड़की से झांककर देखा गया तो सन्न रह गयी। अंदर रस्सी के फंदे पर हीरामन महतो की लाश झूल रही थी।
परिजनों की चीत्कार सुनकर …
बदहवास बहू ने शोर मचाया तो घर के बाकी सदस्य और पड़ोसी वहां जुट गए। सूचना पुलिस को दी गयी। मिली सूचना पर गोमिया थाना प्रभारी आशीष खाखा, एसआई रतन कुमार व पुनीत उरांव घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। थाना प्रभारी ने कहा कि प्रथम दृष्ट्या मामला सुसाइड का लग रहा है। पोस्टमार्ट रिपोर्ट आने के बाद ही जांच की दिशा और दशा तय होगी। हीरामन महतो को एक बेटा और तीन बेटियां हैं। सभी शादीशुदा हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Read more: पोर्नोग्राफी केस : राज कुंद्रा के पार्टनर अरविंद पर शिकंजा
Read more: NTA ने की ICAR प्रवेश परीक्षा की घोषणा
Read more: Mirabai Chanu को ओलंपिक में मिल सकता है गोल्ड मेडल, जानें कारण
Read more: अपनी पत्नी की खातिर कैसे तड़प रहा मक्खन, देखें वीडियो…
Read more: लौट जाओ बहिन, दिन रात यहां रौंदा जाता है देह… देखें वीडियो
Read More : …इस कारण सड़ने लगा शख्स का Private Part!
Read More : रास्ते के धूल को बना लेती थी लड़कियां एक चुटकी सिंदूर…
Read More : मारने से पहले सपना का हुआ था गैंगरेप…
Read More : तीन बाल कैदी फरार, बेखर रहे जिम्मेवार, ऐसे चला पता




