kohramlive desk : पोर्नोग्राफी केस में फंसे अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति RAJ KUNDRA के साझीदार अरविंद श्रीवास्तव के कडि़यों को जोड़ने में पुलिस जुटी है। सोमवार को अरविंद के पिता नर्वदा प्रसाद श्रीवास्तव से मुंबई क्राइम ब्रांच के अफसरों ने पूछताछ की है। अरविंद कानपुर में श्यामनगर के डी ब्लॉक बालाजी सावित्री सदन अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर में फ्लैट नंबर 62 में रहते हैं। अरविंद के पिता नर्वदा और मां प्रेमलता श्रीवास्तव यहां रहते हैं। अरविंद का पासपोर्ट भोपाल से बना था। पहले वहां पड़ताल हुई फिर टीम कानपुर पहुंची।
Read more: Raj Kundra के खिलाफ मुंह खोलेंगे उनकी कंपनी के 4 लोग !
पिता ने बेटों की सलाह पर कानपुर में रहने का किया फैसला
नर्वदा वाराणसी के गिलट बाजार के रहने वाले हैं। वह ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में असिस्टेंट वर्क मैनेजर (एडब्ल्यूएम) पद तैनात थे और नागपुर से 2003 में रिटायर हुए। रिटायमेंट के बाद फिर वाराणसी आ गए। कुछ साल बाद अचानक कानपुर में प्लॉट या घर लेने का फैसला किया। कानपुर में इससे पहले उनका किसी से कोई संबंध नहीं था। बेटों की सलाह पर ही बनारस से कानपुर में रहने का फैसला लिया और श्याम नगर में रहने लगे।
Read more: पिस्टल सटाकर बोला- पैकेट से पैसा निकालो नहीं तो सलटा देंगे, और…
कभी सोचा नहीं था कि बेटा गलत लोगों के साथ कर रहा काम
पिता ने बताया कि बेटे ने पांच लाख रुपए मेरे खाते में भेजे थे। क्राइम ब्रांच के पहुंचने तक मुझे नहीं पता था कि बेटा क्या करता है। मैं तो इतना जान रहा था कि वह सिंगापुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। बेटे ने भी इतना बताया था कि वह किसी कंपनी के लिए काम करता है। इसके बदले उसे पैसे मिलते हैं। ज्यादा तहकीकात की न तो गुंजाइश थी और न ही कभी सोचा था कि बेटा गलत लोगों के साथ काम कर रहा है।
Read more: विवाहिता को जबरन जहर पिलाने की कोशिश…
बेटे को फंसाया जा रहा है
ज्यादा कुरेदने पर मां प्रेमलता रोने लगीं। नर्वदा ने हांफते हुए कहा कि वह हार्ट की पेशेंट हैं। उनसे ज्यादा न पूछा जो। उनका कहना था कि मेरे बेटे को फंसाया जा रहा है। उसका राज कुंद्रा या उसकी कम्पनी से लेना-देना नहीं है। वह कम्पनी में नौकरी करता है। काम के बदले उसे पैसे मिलते हैं। यह सब कैसे हो गया। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
Read more: राहुल वैद्य के घर किन्नरों ने लगाया ठुमका, नेग में मांगे इतने रुपये
जकार्ता और सिंगापुर गए थे नर्वदा
नर्वदा के मुताबिक दस वर्ष पहले बड़ा बेटा रजनीश अपने साथ जकार्ता लेकर गया था। यहां करीब एक महीने रहे। इसके बाद छोटा बेटा अरविंद आ गया और मुझे व अपनी मां को लेकर सिंगापुर चला गया। सिंगापुर में अच्छा नहीं लगा तो ज्यादा दिन नहीं रहे। इसके बाद से न बेटे कभी ले गए और न ही उन्होंने जाने की इच्छा ही जताई।
Read more: इस देश में रेतीला तूफान ने ली 7 लोगों की जान, 20 गाड़ियां…












