Palamu (Akhilesh Kumar) : लव मैरिज करने वाली प्रिया कुमारी की डेड बॉडी उसी के कमरे में मिली। बॉडी साड़ी से बनाये गये फंदे के सहारे लटक रही थी। घटना की फैली खबर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रिया की डेड बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रिया के पति रामदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ एक किराये के मकान में रहता है। पेशे से वह मजदूर है। बीती रात घर लौटने में उसे थोड़ी देर हो गई थी। इस पर बीवी भड़क गई। दोनों में तूतू-मैंमैं हुई और फिर प्रिया अपने कमरे में चली गई। अंदर से गेट लॉक कर ली। सुबह जब गेट खोला गया तो अंदर प्रिया फंदे पर लटक रही थी। वह प्रेग्नेंट थी। घटना पलामू के हरिहरजंग थाना क्षेत्र के वार्ड एक से सामने आई है।
रामदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि 19 साल की प्रिया से उसने बीते एक साल पहले लव मैर्ज किया था। रामदीप औरंगाबाद के अंबा थाना के कसौटी गांव का रहने वाला है। शादी के बाद वह पत्नी को लेकर कमाने केलिए पलामू आ गया। यहां एक किराये के मकान में रहकर मेहनत मजदूरी कर गुजर-बसर कर रहा था। छोटे से झगड़े पर प्रिया ने खौफनाक कदम उठा लिया। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें : बेखटके जहां-तहां से टपा देते थे बाइक, अब क्या हुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ऐसी मौ*त भगवान किसी को न दे… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पति कमाने परदेश गया, बीवी भांजे को दिल दे गई, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग का एक गांव ऐसा, जहां बेटियां जन्म नहीं ले पाती… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : “सर-सर, बचा लीजिए… गोली मा*र भाग गया”… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ‘ए राजा! तुम कहां हो, तेरी मां पुकार रही है’… देखिये रूह कंपाने वाला वीडियो
इसे भी पढ़ें : टूटे हाथ की बोली लगाई 4 लाख, यहां केवल 49 हजार में हो गया ऑपरेशन
इसे भी पढ़ें : क्या बताये मैडम, मेरे साथ गलत हो गया, थाना में जोरदार हंगामा… जानें
इसे भी पढ़ें : “प्रणाम भईया काहे नहीं बोला रे”… और मार दी गो*ली… देखें वीडियो












