Hazaribagh (Krishna Paswas, Chauparan) : चौपारण प्रखंड के जीटी रोड पर सीटीसी राजस्थान ढाबा के पास से पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया। तलाशी ली गई तो अंदर 20 प्लास्टिक के बोरे में 290 किलो डोडा निकला। कंटेनर और डोडा को जब्त कर लिया गया। ट्रक पर महाराष्ट्र का नंबर प्लेट लगा हुआ है। चौपारण थानेदार ने मीडिया को बताया कि गाड़ी के बारे में हजारीबाग पुलिस कप्तान मनोज रतन चोथे को गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस की टीम होटल के पास पहुंची। ड्राइवर की नजर पुलिस पर पड़ी और वह गाड़ी को भगाने लगा। सरदारपुर के पास ड्राइवर गाड़ी छोड़ कर भाग निकला। कंटेनर को डोडा के साथ जब्त कर लिया गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इसे भी पढ़ें : राहुल गांधी ने खाली किया सरकारी बंगला, क्या बोले सुनें…
इसे भी पढ़ें : रांची में बारिश शुरू, इन जिलों में अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें : संगठन से बाहर निकाले गये नक्सली का क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : मेहंदी लगे हाथों में बंधा पुलिस का रस्सा, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग के कैनेरी हिल जंगल में सनसनी, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें : रांची के पूर्व DC को तीसरी बार ED का समन, इस दिन किया तलब… देखें
इसे भी पढ़ें : IIT मद्रास में केमिकल इंजीनियरिंग के स्टूडेंट की मिली डे*ड बॉडी… देखें








